रांची में शुरू हुआ फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, डिजिटल इनोवेशन से टीचर एजुकेशन बदलने पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में शुरू हुए छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में डिजिटल इनोवेशन से शिक्षक शिक्षा को बदलने पर चर्चा हुई. मुख्य अतिथि ने शिक्षक की अहमियत बताई.

विज्ञापन

रांची. संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन के आइक्यूएसी सेल की ओर से छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हुआ. ट्रांसफॉर्मिंग टीचर एजुकेशन थ्रू डिजिटल इनोवेशन विषय पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, झारखंड सरकार के निदेशक डॉ मनीष रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

विज्ञापन

तकनीक शिक्षक का स्थान नहीं ले सकती : डॉ मनीष

डॉ मनीष रंजन ने कहा कि शिक्षक का स्थान टेक्नोलॉजी नहीं ले सकती. उन्होंने शिक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच शिक्षक की भूमिका के महत्व पर जोर दिया.

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने महाविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ज्ञान पीयूष का विमोचन किया. विशेषज्ञ सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र एवं जनजातीय अध्ययन विभाग की डॉ सीमा ममता मिंज ने विषय पर जानकारी साझा की.

तकनीक-सक्षम शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

संस्थान की डायरेक्टर डॉ रश्मि ने कहा कि यह कार्यक्रम तकनीक-सक्षम शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के उद्देश्यों और शिक्षकों के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola