सांसद खेल महोत्सव: केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी व खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने ऐसे बढ़ाया हौसला

Updated at : 17 Feb 2023 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव: केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी व खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने ऐसे बढ़ाया हौसला

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खिलाड़ी जीत कर या हार कर आते हैं, उनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री उनसे मिलकर बातचीत करते हैं.

विज्ञापन

रांची : तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की आज शुक्रवार को रांची के खेलगांव में रंगारंग शुरुआत हुई. इस खेल महोत्सव में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ शुरू हुई. 12 स्कूलों के बच्चों द्वारा सारे जहां से अच्छा गीत पर बैंड की धुन पर प्रस्तुति दी गयी. मुख्य अतिथियों द्वारा मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर आतिशबाजी की गयी. केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि खेल जगत बहुत बड़ा है. मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है. 2014 के पहले खेल की क्या स्थिति थी, किसी से छिपी हुई नहीं है. खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए देश के खिलाड़ी जीत कर या हार कर आते हैं, उनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री खुद उनसे स्वयं मिलकर बातचीत करते हैं. ये देश में पहली बार हुआ है. खेलो इंडिया के तहत देश के हर गांव के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर मिले, इस निमित्त या कार्यक्रम देशभर में चलाए जा रहे हैं. झारखंड ने देश को कई प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं. जयपाल सिंह मुंडा, महेंद्र सिंह धोनी, सौरभ तिवारी, दीपिका कुमारी सहित कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं. केंद्र सरकार 25,000 खिलाड़ियों को 50,000 रुपये दे रही है. 1000 खेल सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है.

Also Read: झारखंड : नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में किया स्वागत, विदा हुए रमेश बैस

सभी जिलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं. 2024 तक सभी जिलों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का लक्ष्य रखा गया है. छोटे-छोटे शहरों में प्रतिभा की कमी नहीं है. यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कर सकें, इसलिए खेलो इंडिया सहित अन्य माध्यम से खेल को प्रोत्साहित किया जा रहा है. देश की बेटियां भी खेल के हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री द्वारा पद्मश्री मुकुंद नायक एवं मधु मंसूरी हंसमुख को सम्मानित किया गया. साथ ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिन्होंने देश के लिए मेडल जीते, उन्हें भी सम्मानित किया गया है.

Also Read: पलामू हिंसा: पांकी में नहीं निकलेगी शिव बारात, तीसरे दिन भी 144 लागू, ड्रोन से रखी जा रही नजर, इंटरनेट बंद

प्रतिभावान खिलाड़ियों को पहचान दिलाने की कोशिश

सांसद संजय सेठ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश के ग्रामीण परिवेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बने, इसके लिए खेल का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री की सोच को आगे बढ़ाते हुए इसका आयोजन किया गया है. इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, अजय मारु, संजीव विजयवर्गी, मधुकांत पाठक, शिवेंदू दुबे, चंचल भट्टाचार्य, संदीप वर्मा, विनय जयसवाल, केके गुप्ता, सुरेंद्र महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र, अधिसूचना जारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola