Political News : सबका साथ, सबका विकास भाजपा का मंत्र : आदित्य साहू

Updated:
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में नये लोगों को जोड़ने का निर्णय

विज्ञापन

रांची. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगा. संगठन से नये लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा. ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ने की जवाबदेही कार्यकर्ताओं को दी जायेगी. गुरुवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनायी गयी.

पार्टी का सदस्यता महापर्व अभियान चल रहा है

बैठक में संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश प्रभारी सोना खान सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में संगठन महामंत्री ने कहा कि पार्टी का सदस्यता महापर्व अभियान चल रहा है. इसमें सभी समाज के लोगों की भागीदारी होनी चाहिए. इसलिए अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता अपने समाज में जाकर बड़ी संख्या में नये लोगों को सदस्य बनायें. प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना का लाभ सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक समाज के लोगों को मिल रहा है. इस समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है. मोर्चा के प्रभारी सोना खान ने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष अपने जिला के मंडल और प्रखंड में जाकर मोर्चा की ओर से सदस्य बनाने का प्रयास करें. कार्यक्रम में मोर्चा के महामंत्री ताजदार आलम,आरिफ नासीर भट्ट, शमीम रजा, रिंकू शेख, जावेद सलीम, नजीर खान, यासीन भारती, आलमगीर अंसारी, मो इमरान, तनवीर हुसैन ,सैयद किरमानी, मो समीर ,उज्ज्वल तिर्की आदि शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola