ePaper

झारखंड में कानून का राज नहीं शासक कमजोर, बेपरवाह : नड्डा

Updated at : 29 Jul 2020 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में कानून का राज नहीं शासक कमजोर, बेपरवाह : नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य सरकार को घेरा है़ श्री नड्डा ने कहा है कि झारखंड में लॉ लेसनेस की स्थिति है़ यहां कानून का राज नहीं चल रहा है़ शासक कमजोर व बेपरवाह है़

विज्ञापन

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य सरकार को घेरा है़ श्री नड्डा ने कहा है कि झारखंड में लॉ लेसनेस की स्थिति है़ यहां कानून का राज नहीं चल रहा है़ शासक कमजोर व बेपरवाह है़ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा मंगलवार को राज्य के आठ जिलों में बने नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का ऑनलाइन उदघाटन कर रहे थे़ श्री नड्डा दिल्ली में मौजूद थे़ उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, विकास प्रीतम, सांसद जयंत सिन्हा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व राष्ट्रीय सह- संगठन मंत्री सौदान सिंह भी मौजूद थे़

श्री नड्डा ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद का प्रकोप बढ़ है़ आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार,अपहरण की घटनाएं हो रही है़ शासक को जनता की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है़ भ्रष्टाचार हावी है़ ट्रांसफर-पोस्टिंग एक उद्योग बन गया है़ उन्होंने कहा कि कोरोना प्रकोप को रोकने में राज्य सरकार की विफलता हुई है़ कुशल प्रबंधन का अभाव है़

केंद्र सरकार ने अनाज दिया, लेकिन राज्य सरकार जरूरतमंदों तक पहुंचा नहीं सकी़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेताओं से कहा कि कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए कार्य की दृष्टि से केवल सुविधावाली जगह नहीं है, बल्कि एक संस्कार केंद्र है़ उन्होंने बताया कि आज देश के 700 सांगठनिक जिलों में से 400 जिलों में अपना कार्यालय बन चुका है़ शेष जिलों में भी आगामी दो वर्षों में कार्य पूरा हो जायेगा़ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कोरोना के दौरान झारखंड में पार्टी द्वारा चलाये गये सेवा कार्य की सरहाना की़

मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री व झारखंड के प्रभारी सांसद अरुण सिंह ने कहा कि यह कार्यालय नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर का है़ पहली बार पार्टी में भवन निर्माण का अलग से प्रकल्प बना कर देश भर में जिला कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है़ आज लेह लद्दाख की चोटियों में भी भाजपा का अपना व्यवस्थित कार्यालय है़ लेह लद्दाख के कार्यकर्ता उद्घाटन के अवसर पर झूम नाच रहे थे़ इसके पूर्व सभी आठ जिला जिसमें लोहरदगा, सिमडेगा, चाईबासा, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, पलामू, गिरिडीह और धनबाद शामिल थे़ पार्टी कार्यालय में सुबह विधिवत हवन किया गया़

जिला के कलक्टर ऑफिस से ज्यादा जानकारी भाजपा कार्यालय में हो : बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिला कार्यालय जनता की उम्मीदों का केंद्र बनेगा़ जिलों से संबंधित जितनी जानकारी जिला कलेक्टर आॅफिस में नहीं हो, उससे अधिक जानकारी भाजपा जिला आॅफिस में उपलब्ध हो, पार्टी ऐसा सुनश्चिति करेगी़

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का झारखंड से गहरा नाता है़ इनके द्वारा आठ जिला कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है़ उदघाटन समारोह कार्यक्रम में प्रदेश की ओर से संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदीप वर्मा सहित सभी जिला के पदाधिकारी शामिल हुए़

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola