कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन

तुपुदाना के मंडा टांड़ में महादेव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार को अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

हटिया.

तुपुदाना के मंडा टांड़ में महादेव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार को अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. श्री महादेव मंडप पूजा समिति के अध्यक्ष लाल मोहित नाथ शाहदेव के नेतृत्व में निकाली गयी कलश यात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु कलश लेकर जयकारा लगाते हुए श्री श्री 1008 चंद्रशेखर भोले बाबा मंदिर के सरोवर गये. जहां अयोध्या धाम के आचार्यों ने मंत्रोच्चार कर कलश में जल भरवाया. श्रद्धालु कलश लेकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंडा टांड़ पहुंचे, जहां पंचांग पूजा कर कलश को स्थापित कराया गया. प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक महायज्ञ होगा. शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे रुद्राभिषेक किया जायेगा. महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ एक मई को होगा. श्री महादेव मंडा पूजा दो मार्च को फूलखुंदी और तीन मार्च को झूलन व जगराता का आयोजन किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में जयंत शाहदेव, राकेश शाहदेव, कर्ण शाहदेव, रंजीत शाहदेव, प्रदीप शाहदेव, संतोष प्रजापति, विक्रमजीत शाहदेव सहित समिति के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola