सिल्ली में आरपीएफ का रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों को ट्रैक से दूर रहने की दी सलाह; क्विज में जीते पुरस्कार
आरपीएफ ने बच्चों को प्रोत्साहित किया | Prabhat Khabar Network
आरपीएफ मुरी द्वारा रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों और बच्चों को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी, यात्री सुरक्षा और अपराध रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई. बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई.
सिल्ली. आरपीएफ मुरी की टीम ने आरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को ग्रामीणों और बच्चों के बीच रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में लगाम, बड़ा मुरी और रेलवे स्टेशन परिसर में स्कूली बच्चों व आम लोगों को रेल सुरक्षा, यात्री सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और अपराध की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गयी.
रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी रखने की दी सलाह
अभियान के दौरान लोगों को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी बनाये रखने और जन विश्वास कानून के बारे में भी जानकारी दी गयी. बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया.
इससे पूर्व आरपीएफ पोस्ट परिसर में जवानों के बीच योग और सुरक्षा सम्मेलन आयोजित हुआ. अधिकारियों ने चेन पुलिंग के कारण और इसके महत्व की जानकारी दी. साथ ही चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी से होने वाले नुकसान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया.
मौके पर उप निरीक्षक रवि शंकर, अश्विनी कुमार, सहायक उप निरीक्षक एमके जायसवाल समेत आरपीएफ कर्मी और ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए