झारखंड विधानसभा के पास सड़क दुर्घटना, महिला पुलिसकर्मी की हुई मौत

Updated at : 14 Feb 2021 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा के पास सड़क दुर्घटना, महिला पुलिसकर्मी की हुई मौत

Jharkhand News, Ranchi News, रांची : झारखंड विधानसभा स्थित खादी भंडार के पास ट्रक ने स्कूटी सवार CISF महिला पुलिसकर्मी को कुचल दिया. मौके पर ही पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान मुन्नी कुमार शर्मा के रूप में हुई है. सड़क दुर्घटना के बाद काफी देर तक शव सड़क पर यूं ही पड़ा रहा.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, रांची : झारखंड विधानसभा गेट के पास सड़क दुर्घटना में CISF महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों को समझा कर जाम हटाया. वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

झारखंड विधानसभा स्थित खादी भंडार के पास ट्रक ने स्कूटी सवार CISF महिला पुलिसकर्मी को कुचल दिया. मौके पर ही पुलिसकर्मी की मौत हो गयी. मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान मुन्नी कुमार शर्मा के रूप में हुई है. सड़क दुर्घटना के बाद काफी देर तक शव सड़क पर यूं ही पड़ा रहा.

सड़क दुर्घटना में महिला पुलिसकर्मी की मौत से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क दुर्घटना और सड़क जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लोगों को समझाते हुए सड़क जाम हटाया गया. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजने की व्यवस्था की गयी. कुछ देर बाद CISF का एंबुलेंस मौके पर पहुंचा. पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी के शव काे CISF के एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Also Read: Jharkhand News : रांची से पटना के लिए सीधी विमान सेवा कब से हो रही शुरू, ये है तैयारी

इधर, महिला पुलिसकर्मी को अपनी चपेट में लेने के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार से वाहनों के परिचालन से हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola