राजद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सह मिलन समारोह 20 जनवरी को, रांची पहुंचे झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव

Updated at : 19 Jan 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
राजद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सह मिलन समारोह 20 जनवरी को, रांची पहुंचे झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव

झारखंड राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि राजद की बैठक के बाद राजद का मिलन समारोह होगा. इसमें सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे. मौके पर झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन

रांची: राजद (राष्ट्रीय जनता दल) प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 20 जनवरी को रांची के प्रदेश कार्यालय में होगी. सुबह 11 बजे से बैठक होगी. इसके बाद मिलन समारोह होगा. इसमें विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव शुक्रवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर राजद नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. स्वागत करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, वरिष्ठ नेता कैलाश यादव, महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव, मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, चंद्रशेखर भगत, लालू प्रसाद, रंजीत यादव, संतोष यादव, नागेश्वर यादव, चंदन शर्मा, रमाकांत शर्मा समेत अन्य शामिल थे.

राजद की बैठक के बाद मिलन समारोह का आयोजन

झारखंड राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की बैठक के बाद राजद का मिलन समारोह होगा. इसमें अन्य दलों के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक उपस्थित रहेंगे. बैठक की अध्यक्षता राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव करेंगे. इस बैठक में मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कार्यकरिणी सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे.

Also Read: झारखंड: अबुआ आवास के आए 31 लाख आवेदन, हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां गिनाकर बोले ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर

प्रेस को संबोधित करेंगे राजद के झारखंड प्रभारी

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में 20 जनवरी को 3 बजे राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्याम रजक व प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करेंगे.

Also Read: झारखंड: कोहरे व शीतलहरी से बढ़ी ठिठुरन, बच्चों की तबीयत हो रही खराब,अभिभावकों ने की स्कूलों में छुट्टी की मांग

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola