ePaper

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व सचिव ने रिम्स के डॉ राकेश चौधरी किया निलंबित, दो को दी सख्त चेतावनी

Updated at : 05 Nov 2022 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व सचिव ने रिम्स के डॉ राकेश चौधरी किया निलंबित, दो को दी सख्त चेतावनी

शुक्रवार को रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे. बैठक से ही मंत्री के आदेश पर उस मरीज को फोन किया गया

विज्ञापन

रांची: स्वास्थ्य मंत्री और अपर मुख्य सचिव के आदेश पर रिम्स के कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के कार्डियक सर्जन डॉ राकेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. डॉ चौधरी पर मरीज से पैसे लेने का आरोप है. इसी को आधार बनाते हुए उक्त कार्रवाई की गयी है. मंत्री ने डॉ चौधरी पर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश भी दिया है.

इससे पहले शुक्रवार को रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे. बैठक से ही मंत्री के आदेश पर उस मरीज को फोन किया गया, जिसने डॉ चौधरी पर पैसे लेने का आरोप लगाया था. मरीज से बातचीत के बाद मंत्री ने कार्रवाई का आदेश जारी किया. मंत्री ने कहा कि मरीजों से पैसे लेने के आरोप से रिम्स की छवि खराब हो रही है.

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ महाजन को मौखिक और डॉ अंशुल को दी लिखित चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्री और सचिव के समक्ष सीटीवीएस विभाग में चल रहे आंतरिक कलह और आरोप-प्रत्यारोप का मामला भी रखा गया. विभागाध्यक्ष डॉ विनीत महाजन और डॉ अंशुल कुमार को बुलाया गया और अपना-अपना पक्ष रखने को कहा गया. दोनों के आरोप-प्रत्यारोप को सुनने के बाद मंत्री ने डॉ महाजन को मौखिक चेतावनी दी. वहीं, डॉ अंशुल कुमार को लिखित चेतावनी जारी करने का आदेश रिम्स प्रशासन को को दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola