अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल, हेमंत के मंत्री की झारखंड को बड़ी सौगात

Updated:
विज्ञापन

अमृता इंस्टीट्यूट का दौरा करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

RIMS 2 In Ranchi: हरियाणा के फरीदाबाद के अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल ‘रिम्स 2’ बनेगा. इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. स्वास्थ्य क्रांति की ओर झारखंड सरकार का एक और बड़ा कदम होगा. अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का दौरा कर रांची लौटे स्वास्थ्य मंत्री ने ये जानकारी दी.

विज्ञापन

RIMS 2 In Ranchi: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल ‘रिम्स 2’ अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर बनेगा. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है. उन्होंने कहा कि रांची में एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS 2 बनने जा रहा है. हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का दौरा कर स्वास्थ्य मंत्री रांची लौटे. उनके साथ स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और अरवा राजकमल भी थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल होगा-स्वास्थ्य मंत्री


झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अमृता इंस्टीट्यूट की तर्ज पर रांची में रिम्स 2 का निर्माण कराया जाएगा. यह पूरे एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल होगा. इससे झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

ये भी पढ़ें: 17 जुलाई को झारखंड के इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद, BDO-CO को अलर्ट रहने के निर्देश, भारी बारिश ने ढाया कहर

स्वास्थ्य क्रांति की ओर एक और बड़ा कदम-स्वास्थ्य मंत्री


झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह परियोजना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी. जल्द ही निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत रूपरेखा जारी की जाएगी. यह झारखंड स्वास्थ्य क्रांति की ओर एक और बड़ा कदम होगा.

ये भी पढ़ें: एक्शन में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, 7 कर्मियों को शोकॉज, कार्यसंस्कृति में बदलाव के निर्देश

ये भी पढ़ें: Jharkhand Heavy Rain: पलामू में भारी बारिश से उफनायीं नदियां, बाढ़ से निपटने के लिए खोले गए भीम बराज के 38 फाटक

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: सौतेले बड़े भाई की बड़ी बेरहमी से हत्या, खेत में पटककर पत्थर से कूंचा फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola