नौकरी व मुआवजा की मांग, रैविमो का बंद 22 को

Updated:
विज्ञापन

बंद को सफल बनाने के लिए रैयत विस्थापित मोर्चा ने की बैठक

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज.

नावाडीह-मोनाटोला में रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक शिवनारायण लोहरा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मैक्लुस्कीगंज टू राजधर साइडिंग पिपरवार रेलवे लाइन निर्माण फेज-वन के लिए सीसीएल पिपरवार प्रबंधन द्वारा अधिगृहित भूमि के बदले नौकरी व उचित मुआवजा में हो रही विलंब सहित अन्य मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में अंचल व सीसीएल प्रबंधन के उदासीन रवैया के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया. अध्यक्षता कर रहे रैविमो नावाडीह शाखाध्यक्ष शिवनारायण लोहरा ने बताया कि नावाडीह के ग्रामीणों की सहमति व समर्थन पर रैयतों के साथ रैविमो एक आंदोलन के तहत 22 जून को उक्त रेलवे लाइन पर कोयला ढुलाई सहित अन्य कार्य को अनिश्चितकालीन के लिए बाधित करेगा. संचालन भरत महतो ने किया. बैठक में ताहिर अंसारी, कृष्णा भोगता, अजीत लोहरा, सोनू लोहरा, अनंत मुंडा, रमेश साहू, रामबिलास लोहरा, सुकरा गंझू, हेमलाल गंझू, विनय टोप्पो, अनिल लोहरा, सुनील मुंडा आदि मौजूद थे.

बंद को सफल बनाने के लिए रैयत विस्थापित मोर्चा ने की बैठक

फ़ोटो 1 – रैयत विस्थापित मोर्चा के साथ बैठक में शामिल ग्रामीण.B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola