Accident News : बुलेट व बाइक की टक्कर में रांची के युवक समेत दो की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

साल के पहले दिन खूंटी-मुरहू मुख्य मार्ग पर हादसा

विज्ञापन

खूंटी. साल के पहले दिन खूंटी-मुरहू मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गोड्डा जिला निवासी सुधांशु ���ुमार जायसवाल (21 वर्ष) और पश्चिमी सिंहभूम जिला के सिदमा गुदड़ी निवासी सुइबा भुइयां (25 वर्ष) के रूप में की गयी. वहीं, कांटाटोली निवासी आकाश कुमार घायल हो गया. जानकारी के अनुसार आकाश, सुधांशु और विक्की कुमार बुलेट मोटरसाइकिल (जेएच01इपी-7162) से रांची से पिकनिक के लिए हिरनी फॉल जा रहे थे. इसी क्रम में मुरहू के पंजाबी कोठी के समीप सामने से आ रही बाइक (जेएच01बीसी-1827) से उनकी टक्कर हो गयी. टक्कर से दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां सुधांशु कुमार और सुइबा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घायल आकाश का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बुलेट सवार एक अन्य युवक को हल्की चोटें आयी है. सुइबा भुइयां खूंटी के मार्टिन बंगला में किराये के मकान में रहता था. वह अपनी एक बहन को उसके घर बंदगांव थाना क्षेत्र के लेयांगी गांव छोड़ने गया था. वापसी के क्रम में वह दुर्घटना का शिकार हो गया. सुधांशु कुमार जायसवाल और आकाश कुमार रांची के कांटाटोली में विक्की कुमार के मकान में किराये में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. बुधवार को विक्की कुमार के परिजनों के साथ वह पिकनिक मनाने के लिए निकले थे. विक्की, सुधांशु और आकाश बुलेट में सवार थे. वहीं, विक्की के परिवार के सदस्य दूसरे वाहन पर जा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola