ePaper

Ranchi Weather Today: झारखंड के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची में कैसा रहेगा आज का मौसम

Updated at : 26 Aug 2024 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
ranchi weather today

रांची में आज कैसा रहेगा मौसम.

Ranchi Weather Today: मौसम विभाग ने झारखंड के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जानें रांची में कैसा रहेगा आज का मौसम.

विज्ञापन

Ranchi Weather Today: झारखंड के 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 4 जिलों के येलो अलर्ट जारी किया गया है. डिप्रेशन का केंद्र पश्चिमोत्तर मध्यप्रदेश के साथ-साथ चाईबासा और दीघा में भी है. इसका असर झारखंड के मौसम पर पड़ता दिख रहा है. ऐसे में सवाल है कि रांची में आज का मौसम कैसा रहेगा.

रांची में छाये रहेंगे बादल, 2 बार या उससे अधिक बार होगी वर्षा

मौसम विभाग ने रांची और इसके आसपास के मौसम के बारे में कहा है कि सोमवार (26 अगस्त) को आसमान में बादल छाए रहेंगे. दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. रांची में अब तक सामान्य से 7 फीसदी अधिक वर्षा हुई है.

झारखंड के इन 5 जिलों में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करके कहा है कि झारखंड के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा भी कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होने एवं आसमानी बिजली गिरने की संभावना है.

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड के इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

Also Read: Weather Warning: मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी, रांची-खूंटी समेत 6 जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Also Read : Jharkhand Weather : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

28 अगस्त तक झारखंड में जारी रहेगा वर्षा-वज्रपात का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 27 अगस्त को उत्तर-पूर्वी झारखंड यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं, 28 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी झारखंड यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

Also Read

Aaj Ka Mausam: कोडरमा और रामगढ़ में 3 घंटे में गरज के साथ गिरेगी आसमानी बिजली, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ, निम्न दबाव के असर से झारखंड में होगी भारी बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड के इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola