रांची के लोगों को 2 दिन झेलनी पड़ेगी पानी की परेशानी, जुमार पुल मरम्मत से जलापूर्ति रहेगी बाधित 

Updated:
विज्ञापन
Ranchi Water Shortage

नल (CANVA IMAGE)

Ranchi Water Shortage : रांची में जुमार पुल के पास पाइपलाइन मरम्मत के कारण 1-2 जुलाई को रूक्का जलापूर्ति बाधित रहेगी, जिससे 80 प्रतिशत आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट 

Ranchi Water Shortage : झारखंड की राजधानी रांची के निवासियों के लिए एक जरूरी सूचना है. अगले दो दिनों तक शहर की 80 फिसदी आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, शहर के अधिकांश इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.

पाइप लाइन में मरम्मत के कारण लिया गया निर्णय

पेयजल एवं स्वच्छता स्वर्णरेखा शीर्षकार्य प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि रूक्का शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जुमार पुल के पास राइजिंग पाइप लाइन में मरम्मत कार्य किया जाना अत्यंत आवश्यक है. इस जरूरी काम को पूरा करने के लिए जलापूर्ति को रोकना पड़ रहा है.

इन तारीखों को नहीं मिलेगा पानी

मरम्मत कार्य के कारण निम्नलिखित तारीखों को रूक्का जलशोध संस्थान से जलापूर्ति बाधित रहेगी: 01 जुलाई 2026,  02 जुलाई 2026. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इन दो दिनों के लिए पानी का उचित प्रबंधन पहले ही कर लें. जलापूर्ति में होने वाली इस असुविधा के लिए विभाग ने खेद प्रकट किया है.

ये भी पढ़ें: धनबाद के पीजी लॉज में कथित देह व्यापार का धंधा, पुलिस पहुंचने से पहले युवक-युवती मौके से फरार

ये भी पढ़ें: एसआईआर में सख्ती, इन 5 कैटेगरी के लोगों का कटेगा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम

इसे भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola