रांची नगर निगम की री-लॉटरी के विरोध में वेंडर मार्केट बंद, दुकानदारों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

रांची नगर निगम की री-लॉटरी के विरोध में प्रदर्शन करते अटल स्मृति वेंडर मार्केट के दुकानदार. फोटो: अमित दास

Ranchi Protest: रांची नगर निगम की री-लॉटरी के विरोध में वेंडर मार्केट की दुकानें बंद रहीं. दुकानदारों ने प्रदर्शन कर फैसले को अन्यायपूर्ण बताया. 2019 में आवंटित दुकानों को रिन्यू करने की मांग उठी. निगम ने नियमों के तहत री-लॉटरी का फैसला बताया. मामले को लेकर दुकानदारों में मतभेद भी सामने आया. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से अमित दास की रिपोर्ट

Ranchi Protest: झारखंड की राजधानी रांची में नगर निगम की ओर से री लॉटरी निकाले जाने के विरोध में बुधवार को दुकानें बंद हैं. हालांकि, निगम की री-लॉटरी पर वेंडर मार्केट के दुकानदार ही दोफाड़ हो गए हैं. वेंडर मार्केट के कुछ दुकानदार निगम की री लॉटरी का विरोध कर रहे हैं, तो कुछ दुकानदार इसका समर्थन कर रहे हैं. जिन दुकानदारों को साल 2019 में वेंडर मार्केट के पीछे वाले हिस्से में दुकानें आवंटित की गई थीं, वे निगम की री लॉटरी का समर्थन कर रहे हैं. लेकिन, ज्यादातर दुकानदार इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

2019 में आवंटित की गई थीं दुकानें

री लॉटरी का विरोध करने वाले दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम की ओर से साल 2019 में तीन साल के लिए दुकानें आवंटित की गई थीं. तीन साल बाद उसे रीन्यू किया जाना है. लेकिन, नगर निगम आवंटित दुकानों को रीन्यू करने के बजाय री लॉटरी निकाल रहा है. निगम की ओर से ऐसा किया जाना, वेंडर मार्केट के दुकानदारों के साथ अन्याय है.

क्या कहता है नगर निगम

रांची नगर निगम की ओर से वेंडर मार्केट की दुकानों की री लॉटरी निकाले जाने संबंधी 31 जनवरी 2026 को लेटर जारी किया गया था. इस लेटर में निगम की ओर से कहा गया है कि सर्जना चौक से कचहरी चौक तक के फुटपाथ पर बैठने वाले विक्रेताओं को 2019 में अटल स्मृति वेंडर मार्केट में लॉटरी के माध्यम से स्थान और चबूतरे आवंटित किए गए थे. निगम की लेटर में कहा गया है कि एकरारनामा की शर्त की कंडिका 9 के अनुसार सरकार द्वारा निर्गत आदेश, नियम और संकल्प का पालन करना जरूरी है. निगम की लेटर में लिखा गया है कि 7 जनवरी को नगर निगम के प्रशासक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें दुकानों के आवंटन के तीन साल पूरे होने पर उनकी री लॉटरी निकालने का फैसला किया गया.

इसे भी पढ़ें: सात दिन बाद घर लौटी डोरंडा की नेहा, रंग लाई प्रभात खबर की मुहिम

दुकानदारों के हित में नहीं है री लॉटरी

उधर, वेंडर मार्केट के दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों की वेंडर मार्केट के कुछ दुकानदारों के साथ मिलीभगत है, जिसके चलते निगम ने री लॉटरी निकालने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि निगम की ओर से उन्हें 2019 में आवंटन के समय दिए गए दस्तावेज में स्थायी तौर पर दुकानें आवंटित करने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि निगम का यह फैसला दुकानदारों के हित में नहीं है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में बदली इंटर एग्जाम की तारीख, अब 24 फरवरी को होगी परीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola