Ranchi News : रांची विवि : आर्कियोलॉजी व म्यूजियोलॉजी में नामांकन प्रक्रिया जारी

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : रांची विवि : आर्कियोलॉजी व म्यूजियोलॉजी में नामांकन प्रक्रिया जारी

Ranchi News :स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एवं म्यूजियोलॉजी में बीए और एमए स्तर पर व्यवसायिक कोर्स में नामांकन प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन

रांची. रांची विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी एवं म्यूजियोलॉजी में बीए और एमए स्तर पर व्यवसायिक कोर्स में नामांकन प्रक्रिया चल रही है. बीए इन आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी में नामांकन के लिए कला, विज्ञान और वाणिज्य में इंटरमीडिएट होना आवश्यक है. वहीं एमए इन आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी में नामांकन के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है. बीए में 60 और एमए में 50 सीटें हैं.

बीए की सालाना फीस 7000 रुपये प्रति सेमेस्टर

बीए की सालाना फीस 7000 रुपये प्रति सेमेस्टर और एमए में सामान्य विद्यार्थियों के लिए प्रति सेमेस्टर फीस 10 हजार रुपये है. एससी और एसटी के लिए 7500 रुपये है. कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ राजकुमार ने बताया कि आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है. अब हेरिटेज और टूरिज्म से संबंधित नये पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola