बेतरतीब ऑटो और सड़क किनारे बने गड्ढे बन रहे हैं रांची में जाम की वजह, देखें तस्वीरें

Updated at : 21 Jan 2023 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
बेतरतीब ऑटो और सड़क किनारे बने गड्ढे बन रहे हैं रांची में जाम की वजह, देखें तस्वीरें

रांची में तीन फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है. इनमें कांटाटोली फ्लाइओवर, सिरमटोली फ्लाइओवर व रातू रोड एलिवेटेड रोड शामिल हैं. इन सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने का असर शहर की अन्य सड़कों पर भी पड़ता है.

विज्ञापन
undefined

राजधानी में जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहर की प्रमुख सड़कें जाम रहीं. कांटाटोली, रातू रोड, सुजाता चौक से ओवरव्रिज तक, डोरंडा, बहू बाजार, कर्बला चौक, लालपुर, कोकर आदि जगह जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है.

undefined

ज्ञात हो कि राजधानी में तीन फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है. इनमें कांटाटोली फ्लाइओवर, सिरमटोली फ्लाइओवर व रातू रोड एलिवेटेड रोड शामिल हैं. इन सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने का असर शहर की अन्य सड़कों पर भी पड़ता है. इस कारण आये दिन लोगों को सड़क जाम का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, कोकर से नामकुम, सुजाता चौक, डोरंडा आदि जाने वाले वाहन दूसरे रोड से नहीं जा सकते, इस कारण इन्हें घंटों जाम में फंसना पड़ता है.

undefined

इसी प्रकार डोरंडा की ओर आने-जाने वाले वाहन चालक भी जाम में फंसे रहते हैं. रातू रोड की स्थिति सबसे बदतर हो गयी है. इस रोड में जाम के कारण वाहन सरकते हैं. इस रोड में सबसे बड़ी परेशानी ऑटो से है. ऑटो एक लेन की जगह चार लेन में चलते हैं. इस कारण दोपहिया वाहनों को भी आगे निकलने में परेशानी होती है.

undefined

इसके अलावा स्कूल बस के कारण भी इस रोड में जाम लगता है. हालांकि, ट्रैफिक पुलिस हर जगह तैनात है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस जाम हटाने से ज्यादा इस विकट परिस्थिति जाम क्लियर करने से ज्यादा चालान काटने में लगी रहती है.

undefined
सड़क किनारे बन आये हैं गड्ढे

रांची में 25 हजार ऑटो चलते हैं, इनमें से सिर्फ पांच हजार के पास ही परमिट है. बिना परमिटवाले ऑटो व ई-रिक्शा की भी ट्रैफिक व्यवस्था को ध्वस्त करने में बड़ी भूमिका है. वहीं, जहां ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है, वहां सड़क किनारे बनाये गये गड्ढे बन आये हैं, जिस वजह से भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. कई चौक-चौराहों पर सिग्नल व लाइटिंग सिस्टम सही नहीं है. जेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन, लेफ्ट लाइन मार्क भी नहीं दिखायी देते. पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था सुधारने की जगह चालान काटने में व्यस्त रहते हैं.

undefined
ड़कों का 60 से 70 फीसदी हिस्सा बाधित

रांची में शहर की सड़कों का 60 से 70 फीसदी हिस्सा बाधित हो गया है. इसके साथ ही साथ सड़क किनारे लगनेवालीं फुटपाथ दुकानें, अवैध ऑटो पड़ाव व जर्जर डायवर्सन यातायात व्यवस्था को बेपटरी करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

undefined
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola