Ranchi-Pune Flight: रांची से पुणे के बीच अब हवाई सफर शुरू, पहले दिन रांची से 137 यात्रियों ने भरी उड़ान

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Aug 2021 8:46 AM

विज्ञापन

पहले दिन रांची से 137 यात्री गये और पुणे से 143 आये. पुणे के लिए नयी विमान सेवा शुरू होने का यात्रियों ने स्वागत किया. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 6113 रांची-पुणे दोपहर दो बजे उड़ेगी और शाम 4:30 बजे पुणे पहुंचेगी.

विज्ञापन
  • रांची से पुणे के लिए अब सीधी विमान सेवा शुरू

  • सप्ताह में तीन दिन तक उपलब्‍ध रहेगी हवाई सेवा

  • पहले दिन रांची से 137 यात्रियों ने भरी पुणे के लिए उड़ान

Pune to Ranchi Flight: रांची से पुणे के लिए नयी विमान सेवा शनिवार से शुरू हो गयी. पहले दिन रांची से 137 यात्री गये और पुणे से 143 आये. पुणे के लिए नयी विमान सेवा शुरू होने का यात्रियों ने स्वागत किया. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 6113 रांची-पुणे दोपहर दो बजे उड़ेगी और शाम 4:30 बजे पुणे पहुंचेगी.

वहीं, पुणे से फ्लाइट संख्या 6ई 6112 सुबह 10.55 बजे उड़ेगी अौर दिन के 1.20 बजे रांची लैंड करेगी. यह विमान सप्ताह में तीन दिन मंगल, गुरु व शनिवार को उड़ेगा. 23 अगस्त से एयर एशिया की पुणे के लिए नियमित सेवा शुरू हो रही है. यह विमान प्रतिदिन पुणे के लिए उड़ेगा.

पुणे की सीधी फ्लाइट शुरू होने से आवागमन होगा आसान : रांची से पुणे के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा शुरू होने पर झारखंड चेंबर ने सिविल एवियेशन मंत्रालय, एयरपोर्ट निदेशक एवं इंडिगो प्रबंधन को धन्यवाद दिया है. चेंबर के सिविल एवियेशन उप समिति के चेयरमैन दिनेश प्रसाद साहू ने कहा कि पुणे की सीधी फ्लाइट शुरू होने से व्यापारिक कार्यों और विद्यार्थियों के लिए आवागमन आसान हो जायेगा.

Also Read: Jharkhand: 5 साल की नौकरी के बाद शिक्षकों को मिलेगा मनचाहा जिला, महिला शिक्षकों के लिए नहीं होगी कोई बाध्यता

वर्तमान में रांची से वाराणसी और रायपुर की फ्लाइट बंद है, इस कारण लोगों को कठिनाई हो रही हैै. कोलकाता और पटना की फ्लाइट सप्ताह में केवल चार दिन चलने से भी लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है. वहीं, रांची से चेन्नई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की जाये.

Also Read: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 24 August को करेंगे देवघर एम्स ओपीडी का उद्घाटन, सीएम हेमंत सोरेन भी रहेंगे साथ

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola