Video : 17 फरवरी से शुरू होगी रांची से देवघर की विमान सेवा, 2 हजार में ले सकेंगे सफर का आनंद
Published by : Raj Lakshmi Updated At : 16 Jan 2023 2:37 PM

भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत रांची से देवघर का किराया 2050 रुपये निर्धारित किया गया है
दिल्ली और कोलकाता के बाद देवघर से तीसरी उड़ान रांची के लिए शुरू होने वाली है. डीजीसीए की अनुमति के बाद एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने देवघर से रांची की हवाई सेवा की शेड्यूल जारी कर दी है. इंडिगो की शेड्यूल के अनुसार 17 फरवरी से रांची से देवघर नियमित फ्लाइट रहेगी. भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत रांची से देवघर का किराया 2050 रुपये निर्धारित किया गया है. रांची से देवघर का शेड्यूल जारी होते ही फ्लाइट की बुकिंग तेजी से होने लगी है. देवघर से रांची हवाई सेवा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गयी हैं. दिल्ली और कोलकाता के बाद देवघर से तीसरी उड़ान रांची के लिए शुरू होने वाली है. एयरलाइंस कंपनी इंडिगो द्वारा देवघर से रांची की हवाई सेवा की शेड्यूल जारी कर दी गयी है. इंडिगो की शेड्यूल के मुताबिक 17 फरवरी से रांची से देवघर की नियमित फ्लाइट रहेगी. रांची टू देवघर फ्लाइट प्रतिदिन रहेगी. दोपहर 3:20 में 70 सीटर यह फ्लाइट रांची से उड़ान भरेगी व 4:15 में देवघर एयरपोर्ट आएगी. वापस यह फ्लाइट 4:45 में देवघर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी व 5:45 में रांची एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत रांची से देवघर का किराया 2050 रुपये निर्धारित किया गया है. रांची से देवघर का सफर 1 घंटे में पूरा होगा. रांची से देवघर का शेड्यूल जारी होते ही फ्लाइट की बुकिंग तेजी से होने लगी है. एक दिन में ही 70 फ़ीसदी सीटें रांची से देवघर और देवघर से रांची की फुल हो गई हैं. अधिकतर यात्रियों ने बेंगलुरु से रांची होते हुए देवघर की कनेक्टिंग फ्लाइट की बुकिंग कराई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार जल्द ही देवघर से पटना की फ्लाइट शेड्यूल जारी हो जाएगी. डीजीसीए के पास देवघर से पटना की हवाई सेवा का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए