रांची सिरम टोली फ्लाइओवर निर्माण के लिए नहीं मिली जैप-1 और वन निदेशालय की जमीन, फिलहाल ये है स्थिति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2022 6:47 AM
फ्लाइओवर के लिए डोरंडा में मेकन चौक के पहले जैप-1 की जमीन की जरूरत है. जमीन की मापी कर जैप-1 के सक्षम प्राधिकार को अवगत कराया गया है. साथ ही इसके लिए आग्रह भी किया गया है.
रांची: सिरम टोली फ्लाइओवर निर्माण के लिए अभी तक जैप-1 और वन निदेशालय की जमीन नहीं मिली है. जमीन नहीं मिलने से मेकन की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने में कठिनाई होगी. फिलहाल, सिरम टोली चौक के आगे इसका काम किया जा रहा है. काम पटेल चौक के पहले तक पहुंच गया है.
फ्लाइओवर के लिए डोरंडा में मेकन चौक के पहले जैप-1 की जमीन की जरूरत है. जमीन की मापी कर जैप-1 के सक्षम प्राधिकार को अवगत कराया गया है. साथ ही इसके लिए आग्रह भी किया गया है. पथ निर्माण विभाग ने एलाइमेंट तय करके भू-अर्जन कार्यालय को अपनी जरूरत बता दी थी. वहीं, मेकन चौक के ठीक पहले वन निदेशालय की जमीन लेने के लिए भी लिखा गया था.
वन निदेशालय ने पथ निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि इसका रि-एलाइमेंट कराया जाये. मौजूदा एलाइमेंट के तहत निदेशालय की 30 फीट से अधिक जमीन लेनी होगी. निदेशालय ने लिखा है कि यहां करीब 400 कर्मी हैं. वहीं 500 से अधिक विजिटर पहुंचते हैं. कार्यालय का संचालन यहां हेरिटेज भवन में चल रहा है. ऐसे में यहां परेशानी हो सकती है, इसलिए रि-एलाइमेंट करने से समस्या का हल हो सकती है. अब इस मामले को लेकर पथ निर्माण विभाग मंथन कर रहा है. अगर समस्या का हल नहीं निकलेगा, तो जल्द ही इससे मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा.
कहां से कहां तक : सिरमटोली
चौक के आगे से मेकन तक
फ्लाइओवर की दूरी : 2.34 किमी
लागत : 271 करोड़ रुपये
शुरुआत : जुलाई-अगस्त में
निर्माण अवधि : 20 महीना
मेंटेनेंस अवधि : 10 साल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










