ePaper

रांची में देसी अंडे की आवक बंद, बॉयलर अंडा हुआ सस्ता, देखिये अंडे का ताजा भाव

Updated at : 27 Apr 2025 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में देसी अंडे की आवक बंद, बॉयलर अंडा हुआ सस्ता, देखिये अंडे का ताजा भाव

Ranchi News : मांग कम होने और उत्पादन अधिक होने के कारण रांची में अंडा काफी सस्ता हो गया है. शहर में फिलहाल अंडा 5 रुपए प्रति पीस की दर से बिक रहा है. व्यवसायियों का कहना है कि गर्मी आते ही अंडे की बिक्री काफी अधिक प्रभावित हुई है. पिछले 15-20 दिनों से बाजार में अंडे की यही कीमत बनी हुई है. गर्मी की शुरुआत यानी अप्रैल माह से ही थोक में देसी अंडे की आवक बंद हो गयी है.

विज्ञापन

Ranchi News : गर्मी का मौसम शुरू होते ही अंडे की बिक्री में भारी गिरावट आयी है. मांग कम होने और उत्पादन अधिक होने के कारण रांची में अंडा काफी सस्ता हो गया है. शहर में फिलहाल अंडा 5 रुपए प्रति पीस की दर से बिक रहा है. व्यवसायियों का कहना है कि गर्मी आते ही अंडे की बिक्री काफी अधिक प्रभावित हुई है. गर्मी की शुरुआत यानी अप्रैल माह से ही थोक में देसी अंडे की आवक बंद हो गयी है. ठंड के मौसम में मांग अधिक होने के कारण अंडे की कीमत भी बढ़ी रहती है.

रांची में अंडे की कीमत

रांची में अंडा 5 रुपए प्रति पीस की दर से बिक रहा है. जबकि थोक में अंडा 920 से 950 रुपए कार्टून की दर से बिक रहा है. एक कार्टून में कुल 210 अंडे होते हैं. इस हिसाब से थोक में एक अंडे की कीमत करीब 4.4 रुपए है. इसके अलावा बाजार में देसी अंडे 14 से 15 रुपए प्रति पीस की दर से बिक रहें हैं. हालांकि अभी देसी अंडे की मांग काफी कम हो गयी है.

थोक में देसी अंडे की आवक बंद

अंडा व्यवसायी के अनुसार पिछले 15-20 दिनों से बाजार में अंडे की यही कीमत बनी हुई है. उन्होंने बताया कि गर्मी की शुरुआत यानी अप्रैल माह से ही थोक में देसी अंडे की आवक बंद हो गयी है. गर्मी के मौसम में अंडे काफी जल्दी खराब होने लगते हैं, इसी कारण देसी अंडे की मांग न के बराबर हो गयी है. हालांकि छोटे किसान और ग्रामीण इलाके के लोग थोडा-बहुत देसी अंडा लाकर बेचते हैं. ऐसे में अंडे के खराब होने पर नुकसान कम होता है. अभी विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिसा से रोजाना 8 से 10 ट्रक बॉयलर अंडा आ रहा है.

इसे भी पढ़ें

‘अब दोबारा कश्मीर कभी नहीं जाएंगे’, पहलगाम की घटना को याद कर दहशत में है झारखंड का यह शख्स

रांची में गर्मी से सूख रहा बोरिंग का पानी, कई इलाकों में जल संकट, टैंकर पर निर्भर हुए लोग

झारखंड में रह रहे हैं 10 पाकिस्तानी, लेकिन नहीं जाएंगे भारत छोड़कर, जानें क्यों ?

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola