13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jharkhand Weather Forecast: रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का तापमान धड़ाम, झारखंड में अभी और गिरेगा पारा

13 फरवरी 2023 को रांची के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम केंद्र ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है, जिसकी वजह से पछुआ हवाएं चल रही हैं. इसकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा है.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची समेत कम से कम तीन जिलों के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. मौमस विभाग के मुताबिक, रविवार को इन तीनों जिलों का तापमान आज 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड से 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया. आगामी कल यानी सोमवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी. हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है.

इतना गिर गया है अधिकतम तापमान

रविवार को शाम 5:30बजे तक का जो आंकड़ा मौसम विभाग ने दिया है, उसमें बताया है कि रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज के अधिकतम तापमान में क्रमश: 3.7 डिग्री, 3.3 डिग्री और 4.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. डालटेनगंज के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट आयी है. बावजूद इसके यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है.

रांची का पारा लुढ़ककर 28 डिग्री पर आया

इसी तरह रांची का अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री लुढ़ककर 28 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. लौहनगरी जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में भी 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है.

Also Read: Kiss Day पर 3-4 डिग्री गिरेगा झारखंड का तापमान, रांची में गर्मी बढ़ायेगा ‘वैलेंटाइन डे’

न्यूतनम तापमान में हुई है वृद्धि

अगर इन तीनों जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो इसमें वृद्धि हुई है. सबसे ज्यादा 3.4 डिग्री सेल्सियस रांची का न्यूनतम तापमान बढ़ा है. यह बढ़कर 16.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर और डालटेनगंज के न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि हुई है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है. डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है.

3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि 13 फरवरी 2023 को रांची के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम केंद्र ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है, जिसकी वजह से पछुआ हवाएं चल रही हैं. इसकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा है. राज्य में अगले तीन दिन में 3 से 4 डिग्री तापमान गिरने का अनुमान जताया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather: जनवरी में गर्मी ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel