10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Kiss Day पर 3-4 डिग्री गिरेगा झारखंड का तापमान, रांची में गर्मी बढ़ायेगा ‘वैलेंटाइन डे’

रांची और इसके आसपास के इलाकों के लिए आज जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि वैलेंटाइन वीक के किस डे (13 फरवरी) को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेंटीग्रेड गिरेगा, जबकि वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) से रांची का तापमान बढ़ने लगेगा.

Valentine’s Day Weather Forecast: वैलेंटाइंस वीक (Valentines Week) में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. चुंबन दिवस (Kiss Day) और वैलेंटाइन डे (Valentines Day) पर इसका असर देखने को मिलेगा. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से Kiss Day के दिन सोमवार को झारखंड में सुबह से ठंड का एहसास हो रहा है. ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान में गिरावट का अनुमान जताया था. राजधानी रांची समेत राज्य के उत्तरी और उससे सटे मध्य भागों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल रहीं हैं. हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे है.

13 फरवरी को रांची के न्यूनतम तापमान में आयेगी 2 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी. इसके बाद अगले दो दिन में पारा 2 से 3 डिग्री तक चढ़ जायेगा. राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि के संकेत मौसम केंद्र ने दिये हैं. न्यूनतम तापमान में 13 फरवरी को 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के आसार हैं.

वैलेंटाइन डे से रांची में बढ़ने लगेगी गर्मी

रांची और इसके आसपास के इलाकों के लिए आज जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि वैलेंटाइन वीक के चुंबन दिवस (13 फरवरी) को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेंटीग्रेड गिरेगा, जबकि वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) से रांची का तापमान क्रमश: बढ़ने लगेगा. 16 फरवरी को रांची और आसपास का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच जाने का अनुमान है. इस दिन न्यूनतम तापमान 13 डिग्री हो जाने के आसार हैं, जो 13 फरवरी को 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का तापमान धड़ाम, झारखंड में अभी और गिरेगा पारा
जमशेदपुर का तापमान 35 डिग्री के पार

मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड राज्य के किसी हिस्से में बारिश नहीं हुई. इस दौरान मौसम शुष्क रहा. जमशेदपुर राज्य का सबसे गर्म जगह रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. खूंटी का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम था.

झारखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक

झारखंड के प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री और बोकारो एवं चाईबासा का क्रमश: 6.3 डिग्री और 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक है. यहां का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 3-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें रांची का कैसा रहेगा मौसम

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel