ePaper

रांची में दिवाली की रात खादगढ़ा बस स्टैंड में बस जलकर राख, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले, सीएम ने जताया शोक

Updated at : 25 Oct 2022 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में दिवाली की रात खादगढ़ा बस स्टैंड में बस जलकर राख, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले, सीएम ने जताया शोक

दीपावली की रात रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से अप्रिय घटना घटने की खबर है. यहां बीती रात मूनलाइट नामक बस में आग लग गयी. आग लगने की वजह से बस में सो रहे दो लोगों की जल कर मौत हो गई. दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Ranchi News: दीपावली की रात रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से अप्रिय घटना घटने की खबर है. यहां बीती रात मूनलाइट नामक बस में आग लग गयी. आग लगने की वजह से बस में सो रहे दो लोगों की जल कर मौत हो गई. दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है. इन दोनों को बस का ड्राइवर और खलासी बताया जा रहा है.

बस में मोमबत्ती लगाने से लगी आग

घटना के संबंध में पुलिस ने कहा कि आग लगने के के कारणों की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आग बस के अंदर मोमबत्तियां जलाने के कारण लगी. मृतकों की पहचान बस चालक मदन महतो (50) और खलासी 25 वर्षीय इब्राहिम के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मदन महतो गुमला जिले का रहने वाला था. वहीं इब्राहिम पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा का रहने वाला था.

क्या कह रही है पुलिस

सामाचार एजेंसी भाषा के अनुसार खादगढ़ा के थाना चौकी प्रभारी विकास आर्यन ने बताया कि घटना आधी रात के आसपास घटी जब बस चालक और खलासी बस में सो रहे थे. देखने से लगता है कि उन्होंने दिवाली के लिए बस के डैशबोर्ड पर मोमबत्तियां जलाई थीं. आशंका है कि वे शराब के नशे में रहे होंगे जिसके कारण उन्हें शुरू में आग की तपिश महसूस नहीं हो सकी हो. उन्होंने बताया कि जब तक दमकल को सूचना मिली, तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया गया है.

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

सीएम हेमंत सोरेन ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में बस में आग लगने से ड्राइवर और खलासी की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

विज्ञापन
Rahul Kumar

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar

Senior Journalist having more than 11 years of experience in print and digital journalism.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola