शौचालय के नीचे था ‘मौत’ का जखीरा, रांची पुलिस ने हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद हथियार के साथ जानकारी देते पुलिस अधिकारी

Ranchi Crime News: रांची के अनगड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है. सीताडीह गांव में शौचालय के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. 19 तैयार और 4 अर्द्धनिर्मित हथियारों के साथ आरोपी नारायण लोहरा को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News, रांची : रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के धंधे का खुलासा किया गया है. पुलिस ने छापेमारी करके 19 देसी अवैध हथियार, अर्द्धनिर्मित हथियार और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामग्री बरामद की है. इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सीताडीह में एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर उनकी बिक्री कर रहा है. सूचना के वेरिफाइड होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने ग्राम सीताडीह पहुंचकर आरोपी के घर छापा मार दिया. इस दौरान दौरान घर के विभिन्न हिस्सों से अवैध हथियार और सामग्री बरामद की गयी. पुलिस ने बताया कि हथियारों को घर के पीछे स्थित शौचालय के नीचे छुपाकर रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो. इस मामले में नारायण लोहरा नामक व्यक्ति गिरफ्तारी हुई है. वह अनगढ़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

Also Read: दलमा बनेगा वर्ल्ड क्लास पर्यटन स्थल, 30 कॉटेज और लग्जरी सफारी का शुभारंभ

किन किन चीजों की हुआ बरामदगी

देसी अवैध निर्मित हथियार: 19 पीस
अर्द्धनिर्मित हथियार: 4 पीस
हथियार बनाने की सामग्री: 4 सेट

क्या कहते हैं ग्रामीण एसपी

ग्रामीण एसपी ने जानकारी दी है कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Also Read: महिलाओं के लगातार गायब होने से बोकारोवासी दहशत में, सावधान रहने का चिपकाया गया नोटिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola