महिलाओं के लगातार गायब होने से बोकारोवासी दहशत में, सावधान रहने का चिपकाया गया नोटिस

Updated:
विज्ञापन

बोकारो अपार्टमेंट के बाहर चिपकाया गया पोस्टर

Bokaro: हाल के दिनों में बोकारो के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन महिलाएं गायब हुईं और उनमें से दो की लाश बरामद की गई है, जबकि एक का अब भी पता नहीं चला है. इससे पूरे जिले में लोग काफी दहशत में हैं. अपार्टमेंट और कॉलोनियों में सावधान रहने का पोस्टर चिपकाया गया है.

विज्ञापन

Bokaro: बोकारो की तीन महिलाओं के गायब होने और दो का शव मिलने के बाद से बोकारोवासी चिंतित है. साथ ही कई तरह की अफवाह को लेकर परेशान भी हैं. एहतियात को लेकर लोगों को सावधान रहने की सूचना तक अपार्टमेंट और कॉलोनियों में चिपकाई गई है. सूचना में लिखा गया है कि सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड में किडनैपिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है. किडनैपिंग किन कारणों से हो रही है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी से सावधानी बरतने का अनुरोध किया जाता है. सभी से निवेदन है कि कुछ दिनों तक घर से बाहर अकेले ना निकले. यदि बाहर निकलना आवश्यक हो, तो घर पर सूचना देकर ही निकले. विशेष रूप से बच्चों का ध्यान रखें. बच्चे घर से बाहर अकेले न जायें. बच्चे केवल स्कूल से घर और घर से स्कूल ही जायें. आप अपने आसपास व परिवार के सदस्य का ध्यान रखें. आज सभी से सहयोग की अपेक्षा है. कृपया सतर्क रहें और सुरक्षित रहें.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन में से दो महिलाओं की मिली लाश

हर कोई आने-जानेवाला रूक कर सूचना को पढ़ रहा है. बता दें कि सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के आदर्श को-ऑपरेटिव कॉलोनी में 12 जनवरी को बच्चों को अगवा करने की कोशिश करनेवाले कार की तलाश पुलिस कर रही थी. इसके बाद 15 दिनों के अंदर एक-एक कर चास, सेक्टर दो और सेक्टर 12 थाना क्षेत्र से महिलाएं गायब हो गयी. चास की महिला मीना देवी का शव सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में सिर कूच कर हत्या करने के बाद मिला, जबकि सेक्टर दो की महिला नमीता देवी का शव चंदनकियारी में अधजली अवस्था में मिला. घटना के बाद कामकाजी महिलाओं, स्कूल बच्चों सहित अभिभावक परेशान हैं.

सेक्टर 12 की महिला का कोई पता नहीं

सेक्टर 12 की रहने वाली रिंकू कुमारी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर टीम महिला को खोज रही है. मोबाइल भी स्वीच ऑफ बता रहा है. परिजन भी परेशान हैं. चीरा चास थाना क्षेत्र से एक नाबालिग भी दो दिन पहले गुम हुई थी. हालांकि एक घंटे बाद ही उसे खोज लिया गया. घटनाक्रम से लोग सहमे हैं. बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने कहा है कि बोकारोवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है. पुलिस आपकी सुरक्षा में 24 घंटे तैनात है. सभी थाना क्षेत्र की पुलिस को विशेष पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है. सेक्टर 12 की रिंकू को जल्द खोज लिया जायेगा. पुलिस टीम काम कर रही है.

ये भी पढ़ें…

चांडिल की बिहार स्पंज आयरन कंपनी बंद, 450 से अधिक मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट

5 माह से लापता संतोष कुमार का कोई पता नहीं, परिवार ने रखा 2 लाख का इनाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola