अनगड़ा : शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका तो प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

Updated at : 08 Jul 2023 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
अनगड़ा : शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका तो प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

एक 40 साल की महिला जो शादीशुदा है, उसे प्यार हो जाता है. प्रेमी ऐसा जो किसी और लड़की से शादी करना चाहता है. महिला के विरोध करने पर प्रेमी जगबंधु परेशान हो जाता है और महिला की हत्या कर देता है. यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में घटित घटना है.

विज्ञापन

Crime In Ranchi: एक 40 साल की महिला जो शादीशुदा है, उसे प्यार हो जाता है. प्रेमी ऐसा जो किसी और लड़की से शादी करना चाहता है. महिला के विरोध करने पर प्रेमी जगबंधु परेशान हो जाता है और महिला की हत्या कर देता है. यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में घटित घटना है. 3 जुलाई से गायब महिला की तलाश कर रही पुलिस की टीम को उसका शव डुमरगढ़ी के जंगलों से मिला. उसके बाद पुलिस ने जांच के आधार पर प्रेमी को गिरफ्तार किया. उसके बाद पूरा मामला सामने आया.

14 घंटे में पुलिस ने खोजा महिला का शव

बता दें कि महिला के पति नकुल मुंडा ने 5 जुलाई को थाने में अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी और जंगलों से महिला का शव बरामद किया. शव को देखकर यह स्पष्ट था कि महिला के चेहरे को चाकू से गोदकर हत्या की गयी है. इसके बाद थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में अनगड़ा पुलिस ने 14 घंटे के अभियान में महिला के प्रेमी सिल्ली सिदामडीह निवासी जगबंधु मुंडा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Also Read: रांची : मध्यप्रदेश पेशाब कांड के विरोध में आदिवासी संगठनों का महाजुटान, BJP कार्यालय का किया घेराव

मृतका से आरोपी का 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग

गिरफ्तार प्रेमी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दावली, चाकू व मृतका का मोबाइल भी बरामद किया गया. जगबंधु ने बताया कि मृतका से उसका 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह उम्र में उससे 15 वर्ष बड़ी थी इसलिए वह किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था जिसका महिला विरोध कर रही थी. इससे परेशान होकर उसने महिला की हत्या करने की योजना बनाई और फोन कर उसे जंगल में बुलाया. वहां आने के बाद महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और इसके बाद मौका देखकर महिला की हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola