Political news : कांग्रेस पार्टी व उसके नेता बाहरी ताकतों के प्रभाव में कर रहे काम : बाबूलाल
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. कहा : राहुल गांधी का बयान बेहद चिंताजनक और विभाजनकारी है.
रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. श्री मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान (जिसमें उन्होंने कांग्रेस की लड़ाई केवल आरएसएस और भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ भी बताया है) बेहद चिंताजनक और विभाजनकारी है. श्री मरांडी ने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता बाहरी शक्तियों जैसे जॉर्ज सोरोस और उनके समर्थकों के प्रभाव में काम कर रहे हैं. यह बयान भारतीय राजनीति में एक खतरनाक मोड़ है, जो यह दर्शाता है कि कुछ नेता देश के हितों से अधिक अपनी राजनीति और बाहरी ताकतों के दबाव को प्राथमिकता दे रहे हैं.
राष्ट्रपति से सख्त कदम उठाने की मांग
श्री मरांडी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रकार की देशविरोधी और विभाजनकारी बयानबाजी पर सख्त कदम उठायें. यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि भविष्य में इस तरह के बयान न दिये जायें और देश के खिलाफ बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाये. कहा : अगर आज ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह एक खतरनाक प्रवृत्ति का रूप ले सकता है. भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ किसी भी प्रकार की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए