ePaper

रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा, जल्द तैयार होगा 2 और एरो ब्रिज

Updated at : 18 Aug 2021 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा, जल्द तैयार होगा 2 और एरो ब्रिज

हवाई जहाज में चढ़ने के लिए दो एरो ब्रिज अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद यात्री एक ही समय में चार विमानों में टर्मिनल बिल्डिंग से प्रवेश कर सकेंगे

विज्ञापन

aerobridge in birsa munda airport ranchi रांची : आनेवाले दिनों में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जायेगी. एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि वर्तमान में यहां हवाई जहाज में चढ़ने के लिए दो एरो ब्रिज उपलब्ध है. अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक दो और एरो ब्रिज बन कर तैयार हो जायेगा. इसके बाद यात्री एक ही समय में चार विमानों में टर्मिनल बिल्डिंग से प्रवेश कर सकेंगे.

उन्हें पैदल या बस द्वारा विमान तक नहीं जाना पड़ेगा. श्री शर्मा ने कहा कि विमानों के लिए पार्किंग वे में भी बढ़ोतरी की गयी है. पहले जहां पांच विमान पार्किंग वे में एक साथ खड़े होते थे, वहीं अब 11 विमान एक साथ खड़े हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में और अधिक विमानों के परिचालन की संभावना है. इसी को देखते हुए पार्किंग वे का निर्माण किया गया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola