ePaper

टिकट नहीं मिलने से रामटहल नाराज, कहा : नहीं ढोयेंगे किसी पार्टी का झंडा

Updated at : 25 Apr 2024 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है. वर्तमान लोकसभा चुनाव में वह किसी पार्टी का झंडा नहीं ढोयेंगे.

विज्ञापन

रांची. कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है. वर्तमान लोकसभा चुनाव में वह किसी पार्टी का झंडा नहीं ढोयेंगे. उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें बुलाया गया. रांची लोकसभा सीट का फीडबैक लिया गया. फिर टिकट का आश्वासन दिया गया. कहा गया कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी. इसके बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. श्री चौधरी ने कहा कि टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. यह पूछे जाने पर कि अब आपका अगला कदम क्या होगा. क्या कांग्रेस पार्टी छोड़ देंगे? उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ बातचीत कर उचित निर्णय लेंगे, लेकिन इस चुनाव में किसी पार्टी का कैडर बन कर काम नहीं करेंगे. कहा कि हम कांग्रेस पार्टी में चुनाव लड़ने गये थे, झंडा ढोने के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण ही उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था. चुनाव लड़ने के लिए वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे. उन्होंने बताया कि इससे पहले उनकी मुलाकात नीतीश कुमार से हुई थी. उन्होंने भी रांची सीट से टिकट दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में जदयू एनडीए खेमे के साथ चले जाने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पायी.

रामटहल से मिली कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी

रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने बुधवार को पूर्व सांसद रामटहल चौधरी से उनके ओरमांझी स्थित आवास में मिल कर आशीर्वाद ली. यशस्विनी के साथ उनके पिता व पूर्व केंद्रीय सुबोधकांत सहाय के अलावा कई समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola