असम के तिनसुकिया में रैली आज, आदिवासियों की आवाज बनेंगे हेमंत

Updated:
विज्ञापन
असम के तिनसुकिया में रैली आज, आदिवासियों की आवाज बनेंगे हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को सुबह करीब 9.30 बजे विशेष विमान से असम के तिनसुकिया पहुंचेंगे. वहां आयोजित एक रैली को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को सुबह करीब 9.30 बजे विशेष विमान से असम के तिनसुकिया पहुंचेंगे. वहां आयोजित एक रैली को संबोधित करेंगे. इसमें असम में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से विस्थापित होकर बसे लाखों आदिवासियों से जुड़े मुद्दों को उठाया जायेगा. बताते चलें कि ये आदिवासी वर्षों से पहचान, भूमि अधिकार, रोजगार, उचित मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं. इन मुद्दों को उठाने के लिए ऑल असम आदिवासी स्टूडेंट एसोसिएशन ने यह कार्यक्रम रखा है. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई बैठक भी करेंगे

इसके माध्यम से हेमंत असम के आदिवासी समाज की पीड़ा, संघर्ष और न्यायपूर्ण मांगों को मुखर रूप से सामने लायेंगे. इसी मंच से देशभर के आदिवासियों की समस्याओं को लेकर नेतृत्व की घोषणा भी की जायेगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई बैठक भी करेंगे. फिर शाम 5.30 बजे रांची वापस लौट आयेंगे. ज्ञात हो कि असम में विधानसभा चुनाव होनेवाला है. ऐसे समय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वहां जा रहे हैं. इसे राजनीतिक रूप से देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि झामुमो वहां आधार बढ़ाकर संभवत: चुनाव में भी उतरे.

मंत्री चमरा लिंडा और सांसद विजय हांसदा हैं मौजूद

झामुमो नेता और राज्य सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, सांसद विजय हांसदा और विधायक एमटी राजा पहले से वहीं मौजूद हैं. तीन-चार महीने पहले देश के विभिन्न राज्यों से आये आदिवासी संगठनों ने हेमंत सोरेन के समक्ष राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने का प्रस्ताव रखा था. अब असम में विशाल जन सम्मेलन में इसकी दशा और दिशा तय होगी.

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola