राज्यसभा सांसद ने अनगड़ा में की पदयात्रा, मांगे वोट
राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को गेतलसूद में कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट मांगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्ष के कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है.
अनगड़ा. राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को गेतलसूद में कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट मांगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्ष के कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है. पीएम ने आयुष्मान, जन-धन, खाद्य सुरक्षा, मुद्रा, उज्जवला, कौशल विकास सहित दर्जनों योजनाओं से गरीबों को जोड़ा. वहीं गेतलसूद में चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, रंधीर चौधरी, सुरेंद्र महतो, सुबोध सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, रामनाथ महतो, मानकी राजेंद्र शाही, अमरनाथ चौधरी, सत्यदेव मुंडा, बुधराम बेदिया, राजेंद्र महतो, मानेश्वर मुंडा, बन्नु बेदिया, पंचम भोगता, कमलाकांत मुंडा, सोहराय बेदिया, दिनेश बेदिया आदि उपस्थित थे. इधर, जोन्हा में चुनाव कार्यालय का उदघाटन छत्तीसगढ़ के विधायक प्रबोध मिंज, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, राकेश भास्कर, जितेंद्र सिंह पटेल, विनय महतो धीरज व रामसाय मुंडा ने किया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए