रांची जिला दुर्गा पूजा समिति में नयी टीम, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और राहुल अग्रवाल संयोजक
रांची में जिला दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें राजेंद्र सिंह को अध्यक्ष और मनोज गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।
रांची. जिला दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल, चिरौंदी में समिति के संरक्षक हीरालाल साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया.
मुनचुन राय समेत पांच बने मुख्य संरक्षक
मुनचुन राय, हीरालाल साहू, अशोक पुरोहित, अशोक चौधरी और विक्की यादव को मुख्य संरक्षक बनाया गया है. उदय प्रताप सिंह मुन्ना और मनोज पांडेय को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गयी है.
आलोक साहू, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, पंकज साहू, हेम सिंह, मनोज ठाकुर, उमेश कामदार, लल्लु सिंह, रवि रोहतगी और कुणाल अजमानी को संरक्षक बनाया गया है. वहीं विश्वजीत बॉस, शैलेश्वर दयाल सिंह और अजय गुप्ता को सह संरक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है.
राजेंद्र सिंह अध्यक्ष, राहुल अग्रवाल संयोजक
राहुल अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है. राजेंद्र सिंह अध्यक्ष, मनोज गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष, रमेश गोप और राहुल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राजकुमार महतो को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए