तमाड़ में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तमाड़ में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. भारी मात्रा में शराब और जावा महुआ जब्त किया गया.

विज्ञापन

तमाड़ (रांची): सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को तमाड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया. टीम ने तमाड़ बस स्टैंड, झटगांव, कुबासाल, सलगाडीह, बड़वा, उलीडीह समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई की. इस दौरान दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गये, जिनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया.

पांच आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण और बिक्री के आरोप में विभिन्न स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में षष्ठी मंडल, महादेव कुमार, रामधन मुंडा, कार्तिक लोहार और सोनराम मुंडा शामिल हैं. छापामारी के दौरान करीब 1250 किलो जावा महुआ, 250 लीटर चुलाई महुआ शराब, 10 लीटर विदेशी शराब और 3.250 लीटर बीयर जब्त की गयी. अवैध शराब निर्माण से संबंधित सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. छापामारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद स्नेहाशीष सेन, पंकज कुमार, अधीनस्थ उत्पाद कर्मी और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल



विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola