Live Updates

Bharat Jodo Nyay Yatra LIVE: रामगढ़ से रांची की ओर निकला राहुल गांधी का काफिला

Published by :Jaya Bharti
Published at :05 Feb 2024 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra LIVE: रामगढ़ से रांची की ओर निकला राहुल गांधी का काफिला

Bharat Jodo Nyay Yatra LIVE | भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी झारखंड में हैं. राहुल गांधी की यात्रा दो फरवरी को पाकुड़ से शुरू हुई. तीन फरवरी को वे बाबाधाम देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे. 4 फरवरी को राहुल की यात्रा धनबाद और बोकारो में हुई. फिर राहुल गांधी 4 फरवरी की शाम को रामगढ़ निकल गए और वहीं रात्रि विश्राम किया. आज राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रामगढ़ होते हुए रांची आएगी. झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े पल-पल की अपडेट के लिए बने Prabhatkhabar.com के LIVE सेक्शन में-

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

सुभाष चौक पर थोड़ी देर के लिए रुका राहुल गांधी का काफिला, हाथ मिलाने की मची होड़

सुभाष चौक पर थोड़ी देर के लिए राहुल गांधी का काफिला रुका. उन्होंने वहां पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया. सुभाष चौक पर राहुल गांधी से हाथ मिलाने की लोगों में होड़ मची हुई थी. भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए. थोड़ी देर रुकने के बाद राहुल गांधी का काफिला रांची की ओर निकल गया. काफिले के साथ जयराम रमेश झारखंड प्रभारी जिए मीर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झारखंड हिंदू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बेदी प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ममता देवी आदि भी थे.

Bharat Jodo Nyay Yatra LIVE: रामगढ़ से रांची की ओर निकला राहुल गांधी का काफिला

रामगढ़ से रांची की ओर निकला राहुल गांधी का काफिला

रामगढ़, नीरज अमिताभ / राजीव कुमार : रात्रि विश्राम के बाद भारी भीड़ के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रांची की ओर प्रस्थान कर गई. सोमवार की सुबह 8:00 बजे के करीब राहुल गांधी अपने काफिले के साथ रामगढ़ के गांधी चौक पहुंचे. यहां बाजे गाजे के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम लोग राहुल गांधी के इंतजार में खड़े थे. गांधी चौक पर राहुल गांधी के इंतजार में स्कूली बच्चे भी कतार बना कर खड़े थे. राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों को अपने वाहन पर बैठाया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई. वहां से उनका काफिला सुभाष चौक की ओर बढ़ा रास्ते में अनेक जगहों पर लोगों की बड़ी भीड़ राहुल गांधी को देखने के लिए खड़ी थी.

Bharat Jodo Nyay Yatra LIVE: रामगढ़ से रांची की ओर निकला राहुल गांधी का काफिला

थोड़े ही देर में रामगढ़ के गांधी चौक से शुरू होगी राहुल गांधी की यात्रा

रामगढ़ के गांधी चौक से राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा थोड़े ही देर में शुरू होने वाली है. राहुल गांधी की यात्रा की तैयारी पूरी है. कांग्रेस नेता कार्यकर्ता और आम लोग जुटने लगे हैं. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है.

Bharat Jodo Nyay Yatra LIVE: रामगढ़ से रांची की ओर निकला राहुल गांधी का काफिला

आज रामगढ़ से रांची की ओर निकलेगी राहुल गांधी की यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चार फरवरी को बोकारो से पेटरवार होते हुए रामगढ़ जिला में प्रवेश हुई. गोला में राहुल गांधी को देखने के लिए भीड़ जुटी थी. लोग राहुल गांधी के इंतजार में सड़कों के किनारे खड़े थे. राहुल गांधी के आते ही भारी भीड़ जुट गयी. लोग घरों के ऊपर खड़े होकर राहुल गांधी को देख रहे थे. गोला के बाद चितरपुर में भी राहुल गांधी को देखने के लिए भारी भीड़ सड़क के किनारे जुटी थी. चितरपुर के बाद राहुल गांधी सीधे रामगढ़ पहुंचे. यहां उनका काफिला सिदो -कान्हू जिला मैदान में प्रवेश किया. यहां वह और उनके दल में शामिल लोगों ने रात्रि विश्राम किया. आज, सोमवार सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पुन: प्रारंभ होगी. रामगढ़ में राहुल की यात्रा थोड़ी देर में गांधी चौक, सुभाष चौक होते हुए रांची की ओर निकल जायेगी. इस दौरान चुट्टूपालू घाटी में शहीद स्थल पर शहीद टिकैट उमरांव सिंह व शहीद शेख भिखारी को श्रद्धांजलि दी जायेगी. राहुल गांधी के साथ जयराम रमेश, कन्हैया, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रभारी जीए गनी मीर भी थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola