Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी रामगढ़ के सिदो कान्हू जिला मैदान में करेंगे रात्रि विश्राम
Bharat Jodo Nyay Yatra LIVE | भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी झारखंड पहुंचे हैं. राहुल गांधी की यात्रा दो फरवरी को पाकुड़ से शुरू हुई. तीन फरवरी को वे बाबाधाम देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे. आज (4 फरवरी को) राहुल की यात्रा धनबाद में है. झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े पल-पल की अपडेट के लिए बने Prabhatkhabar.com के LIVE सेक्शन में-
राहुल गांधी रामगढ़ के सिदो कान्हू जिला मैदान में करेंगे रात्रि विश्राम
राहुल गांधी रामगढ़ के सिदो कान्हू जिला मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.
राहुल गांधी पहुंचे गोला, लोगों को किया संबोधित
राहुल गांधी गोला पहुंचे. गोला चौक पर भारी भीड़ जुटी है. राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया.
रामगढ़ के जिला मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे राहुल गांधी
रामगढ़: राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में रात्रि विश्राम रामगढ़ के सिदो कान्हू जिला मैदान में करेंगे. मैदान की अच्छी तरह से साफ सफाई कर टेंट आदि लगा दिये गये हैं. साथ ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल कुछ बड़े वाहन मैदान में आ चुके हैं.
बोकारो से निकला राहुल गांधी का काफिला, रामगढ़ की ओर रवाना
राहुल गांधी का काफिला बोकारो से निकल गया है. अब वे रामगढ़ की ओर निकले हैं.
कसमार के देहाती होटल में रुके राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बोकारो के कसमार स्थित देहाती होटल में रुके.

बालीडीह टोल टैक्स पर राहुल गांधी का काफिला आने तक बाधित रहा कैश कारोबार
बोकारो के टांड़ बालीडीह टोल टैक्स पर राहुल गांधी का काफिला आने तक करीब घंटे कैश कारोबार बाधित रहा. इस दौरान फास्ट टैग से ही काम चलता रहा.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए