सिल्ली के राधारमण मंदिर में भक्तिमय माहौल में मना राधाष्टमी महोत्सव, राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजा परिसर
कार्यक्रम में आश्रम के प्रमुख दास गदाधर दास | Prabhat Khabar Network
सिल्ली स्थित राधारमण मंदिर में श्री राधाष्टमी महोत्सव भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर गौपूजा, संकीर्तन, अभिषेक, भागवत कथा और महाआरती जैसे धार्मिक अनुष्ठान हुए.
सिल्ली. कुटाम स्थित राधारमण मंदिर में शनिवार को भक्तिवेदांत विद्याभवन गुरुकुल के तत्वावधान में श्री राधाष्टमी महोत्सव भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. इस दौरान दिन में गौपूजा, संकीर्तन और अभिषेक का आयोजन हुआ. वहीं शाम को भागवत कथा और महाआरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए.
राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
महोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण के जयकारों और भजनों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधारमण मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर राधारानी का आशीर्वाद लिया. धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.
गुरुकुल के संस्थापक आचार्य गदाधर दास प्रभु ने कहा कि ‘जहां राधा, वहां कृष्ण, जहां प्रेम, वहां वृंदावन’ के भाव के साथ राधाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया. उन्होंने आयोजन में श्रद्धालुओं की सहभागिता के प्रति आभार जताया. महोत्सव की सफलता में गुरुकुल के आचार्यों, छात्रों और ग्रामीणों का योगदान रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए