पूर्व कृषि मंत्री की जमानत पर सुनवाई जारी

Updated at : 20 May 2020 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व कृषि मंत्री की जमानत पर सुनवाई जारी

हाइकोर्ट के जज रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में मंगलवार को पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव की अोर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सचिन कुमार व अधिवक्ता सुभाशीष रसिक सोरेन ने बताया कि योगेंद्र साव ने 15 अप्रैल 2019 को सरेंडर किया था.

विज्ञापन

रांची : हाइकोर्ट के जज रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में मंगलवार को पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सचिन कुमार व अधिवक्ता सुभाशीष रसिक सोरेन ने बताया कि योगेंद्र साव ने 15 अप्रैल 2019 को सरेंडर किया था. इस मामले में उन पर कोई सीधा आरोप भी नहीं है.

इस मामले में हिरासत की अवधि दो साल चार माह हो चुकी है. बड़कागांव थाना कांड संख्या 228/2016 के मामले में चार्जफ्रेम भी हो चुका है. चार्जशीट विटनेस की गवाही भी हो चुकी है. मामले के सूचक तत्कालीन एएसपी कुलदीप द्विवेदी ने गवाही में बताया है कि घटना के दिन योगेंद्र साव घटनास्थल पर माैजूद नहीं थे. अगली सुनवाई 20 मई को होगी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी योगेंद्र साव ने याचिका दायर कर जमानत देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola