ePaper

शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम

Updated at : 06 Sep 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम

संत माइकल प्लस टू स्कूल मुरी में शिक्षक दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

सिल्ली.

संत माइकल प्लस टू स्कूल मुरी में शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन व स्कूल के संस्थापक स्व कृष्ण कुमार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. शिक्षक दिवस पर विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये. सभी शिक्षकों को मोमेंटो व उपहार देकर सम्मानित भी किया गया. विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार ने सभी शिक्षको को बधाई दी. प्राचार्य सीएल प्रजापति ने कहा कि गुरु बच्चों के भविष्य के निर्माता होते हैं. मौके पर प्रबंधक डॉ रूपेश कुमार, उत्पल कुमार, मनीषा सिंह, किशोर कुमार, वी वेंकटराव, निता कुमारी, वंदना कुमारी, जयंत कुमार, एनसी साहू, रमेश गौराई, प्रीति नंदा, डॉली महतो, अनंत कुमार, अनिरुद्ध कुमार, प्रीति सिंह, शंकर महतो, शंकर प्रजापति, प्रतिमा कुमारी, दीपिका कुमारी, अभिषेक कुमार व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola