राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं रांची, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, कैसी है तैयारी?

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)

President Ranchi Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर आ रही हैं. वह 14 और 15 फरवरी को रांची में रहेंगी. इनके आगमन पर एयरपोर्ट, राजभवन और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिया.

विज्ञापन

President Ranchi Visit: रांची-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 और 15 फरवरी को रांची में रहेंगी. इसे लेकर बुधवार को रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक की. कार्यक्रम की तैयारी और सुरक्षा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार समय पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करें. एयरपोर्ट, राजभवन और कार्यक्रम स्थल के लिए नोडल पदाधिकारी और सहायक नोडल पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने के निर्देश भी दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रस्तावित मार्ग को करें अतिक्रमण मुक्त-डीसी


रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने प्रस्तावित मार्ग को अतिक्रमण मुक्त, अव्यवस्थित बिजली के खंभों और तार को व्यवस्थित करने, गड्ढों को भरने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में डीडीसी दिनेश कुमार यादव, सिटी एसपी राजुकमार मेहता, एसडीओ उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्त्ता रामनारायण सिंह एवं अन्य संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऊंचे भवनों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम


डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवागमन मार्ग पर सभी ऊंचे भवनों एवं संवेदनशील स्थानों की पहचान कर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया.

ये भी पढ़ें: Jamshedpur News: NCLT के आदेश को मजदूरों ने नयी दिल्ली के NCLAT में क्यों दी चुनौती?

ये भी पढ़ें: Road Accident In UP: महाकुंभ में स्नान करने जा रहीं झारखंड-बिहार की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

ये भी पढ़ें: रांची में आज से ABVP की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा, पूर्वोत्तर भारत के 31 प्रतिनिधि झारखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति होंगे रू-ब-रू

ये भी पढ़ें: No Helmet No Petrol: ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ का पेट्रोल पंपों पर कितना हो रहा पालन, एक्शन लेंगे DTO?

ये भी पढ़ें: रांची में हाई मास्ट लाइट टावर गिरने की जांच करेगी 4 सदस्यीय कमेटी, डीसी ने दिये ये आदेश

ये भी पढ़ें: झारखंड में डीजीपी की नियुक्ति पर भाजपा ने उठाये सवाल, तो झामुमो ने किया पलटवार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola