ePaper

रांची में आज से ABVP की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा, पूर्वोत्तर भारत के 31 प्रतिनिधि झारखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति होंगे रू-ब-रू

Updated at : 06 Feb 2025 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
ABVP National Ekta Yatra

ABVP की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा की जानकारी देते पदाधिकारी

झारखंड की राजधानी रांची में छह फरवरी से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन (SEIL) के तहत राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा आयोजित की जा रही है. इसमें पूर्वोत्तर भारत के 31 प्रतिनिधि झारखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को करीब से जानेंगे.

विज्ञापन

रांची-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन (SEIL) के तहत चल रही ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ का देश के अलग-अलग राज्यों में स्वागत हो रहा है. इस वर्ष झारखंड की राजधानी रांची में ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ में 31 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन (SEIL) के तहत चल रही राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि 6 से 10 फरवरी तक रांची में मेजबान परिवारों के साथ रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इससे उन्हें झारखंड की परंपरा एवं संस्कृति को जानने और समझने का अवसर मिलेगा. रांची कार्यालय में बुधवार को कुणाल शर्मा (सील संयोजक), रोहित शेखर (कार्यक्रम प्रमुख, विभाग संयोजक अभाविप), दिशा दित्या (केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य), शुभम पुरोहित (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) और गुड्डू राय (मीडिया संयोजक) ने पत्रकारों को ये जानकारी दी.

रांची की यात्रा और संवाद करेंगे प्रतिनिधि

‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ छात्र के प्रतिनिधि रांची की यात्रा करेंगे. रांची शहर के प्रमुख स्थानों तथा शैक्षणिक संस्थानों के भ्रमण के साथ यहां रह रहे परिवारों के साथ यात्रा प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. शहर में राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के प्रतिनिधि राजनीति, शिक्षा, व्यापार आदि क्षेत्रों के नेताओं से भी विचार-विमर्श करेंगे. अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन की ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा’ के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत के युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों के बारे में जानकारी लेंगे.

बनायी गयी है स्वागत समिति


रांची के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा इस सील यात्रा के लिए स्वागत समिति बनायी गयी है. इस समिति के निमित्त रांची के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिक पूर्वोत्तर से आ रहे छात्र-छात्राओं का अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा. इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में रांची के प्रमुख स्थान का भ्रमण करेंगे. शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक जगत के लोगों से रू-ब-रू होने का अवसर उन सभी छात्र-छात्राओं को मिलेगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरला बिरला यूनिवर्सिटी, मिकी वायर, हिंदुस्तान एवं गवर्नर हाउस विजिटेशन जैसे कई प्रमुख स्थानों का भ्रमण होगा. इसके साथ ही 31 प्रतिनिधियों की टीम अलग-अलग तय मेजबान परिवारों के साथ अपनी चार दिन की यात्रा संपन्न करेगी.

ये भी पढ़ें: Jamshedpur News: NCLT के आदेश को मजदूरों ने नयी दिल्ली के NCLAT में क्यों दी चुनौती?

ये भी पढ़ें: Road Accident In UP: महाकुंभ में स्नान करने जा रहीं झारखंड-बिहार की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

ये भी पढ़ें: No Helmet No Petrol: ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ का पेट्रोल पंपों पर कितना हो रहा पालन, एक्शन लेंगे DTO?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola