राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 को आयेंगी रांची, CUJ के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

**EDS: VIDEO GRAB** New Delhi: President Droupadi Murmu addresses the nation on the eve of the 77th Independence Day, on Monday, Aug. 14, 2023. (PTI Photo)(PTI08_14_2023_000239B)
रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को रांची आ रही हैं. वह सीयूजे के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. श्रीमती मुर्मू 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे रांची पहुंचेंगी.
रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को रांची आ रही हैं. वह सीयूजे के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. श्रीमती मुर्मू 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे रांची पहुंचेंगी. इसके बाद वह कांके प्रखंड अंतर्गत चेरी-मनातू स्थित विवि के नये परिसर में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी. यहां से वे दोपहर 3:00 बजे लौट जायेंगी. राष्ट्रपति के रांची आगमन की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गयी है.राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीमती मुर्मू का यह तीसरा रांची दौरा होगा. इससे पूर्व वे वर्ष 2022 में रांची व बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गयी थीं. इसके बाद वर्ष 2023 में झारखंड उच्च न्यायालय के नये भवन के उदघाटन तथा ट्रिपल आइटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आयी थीं. राष्ट्रपति के विवि कैंपस पहुंचने के लिए दो विकल्प तैयार किये जा रहे हैं. इनमें एक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग (रिंग रोड) होते हुए चेरी-मनातू तक तथा दूसरा चेरी-मनातू में ही हेलीपैड का निर्माण कर सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे उतारने पर विचार किया जा रहा है.
Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से रांची में, एयरपोर्ट से हाईकोर्ट व राजभवन तक ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था
64 को गोल्ड व तीन को चांसलर मेडल मिलेगा
सीयूजे के इस दीक्षांत समारोह में सत्र 2016-21 (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स) तथा सत्र 2019-21 व सत्र 2020-22 (दो वर्षीय कोर्स) के 778 विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. 25 पीएचडीधारी को भी डिग्री दी जायेगी. 64 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा तीन विद्यार्थियों को चांसलर मेडल दिये जायेंगे. 64 गोल्ड मेडल में लगभग 35 लड़कियां शामिल हैं. इधर, दीक्षांत समारोह को लेकर विवि में तैयारी जारी है.विवि में दूसरी बार राष्ट्रपति का आगमनसीयूजे के तीन दीक्षांत समारोह में दो में भारत के राष्ट्रपति शामिल हुए हैं. राष्ट्रपति केंद्रीय विवि के विजिटर भी होते हैं. पहली बार 28 फरवरी 2020 में विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति (अब पूर्व) रामनाथ कोविद पहुंचे थे, जबकि दूसरी बार 28 फरवरी 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि कैंपस पहुंच रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




