रांची के विभिन्न मतदान केंद्र पर कल रवाना हाेगी पोलिंग पार्टी, जिला निर्वाची अधिकारी ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

रांची में 25 मई को मतदान होना है. शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जायेगा. जिला निर्वाची पदाधिकारी ने 22 मई को मोरहाबादी स्थित मेें की जा रही तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

रांची (मुख्य संवाददाता). रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 25 मई को मतदान होना है. मतदान दिवस से एक दिन पूर्व (शुक्रवार को) पोलिंग पार्टियों को डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जायेगा. जिला निर्वाची पदाधिकारी (08-रांची संसदीय क्षेत्र) राहुल कुमार सिन्हा ने 22 मई को मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर, वाहन कोषांग एवं समाहरणालय स्थित सामग्री कोषांग मेें की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया. समाहरणालय स्थित ब्लॉक B में क्रियाशील सामग्री कोषांग में निर्वाची पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों के लिए तैयार किये गये पैकेट्स/मेडिकल किट्स आदि का जायजा लिया एवं पैकेट्स तैयार कर रहे कर्मियों को सावधानी से दायित्वों के निष्पादन का निर्देश दिया. इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर में चल रही तैयारियों को देखने पहुंचे. विधानसभावार मतदानकर्मियों को दी जानेवाली सामग्री के वितरण की तैयारी का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को ससमय कार्याें को पूरा करने को कहा. श्री सिन्हा ने कहा कि मतदान कर्मियों को डिस्पैच के दिन कोई परेशानी न हो, इसे लेकर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. मोरहाबादी स्थित वाहन कोषांग में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहनों की व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि ससमय पोलिंग पार्टी अपने गंतव्य तक पहुंचें, इसके लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करें. उनके द्वारा विधानसभावार पोलिंग पार्टी और सेक्टर ऑफिसर्स के लिए वाहनों को एक साथ लगाने का निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola