ePaper

PHOTOS: झारखंड पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, रांची में हुई पुष्पवर्षा, बोले- आशीर्वाद से अभिभूत हूं

Updated at : 14 Nov 2023 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: झारखंड पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, रांची में हुई पुष्पवर्षा, बोले- आशीर्वाद से अभिभूत हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की झारखंड यात्रा पर रांची पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुलदस्ता देकर पीएम का स्वागत किया. एयरपोर्ट रोड से राजभवन तक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. उनके काफिले पर पुष्पवर्षा की गई.

विज्ञापन
undefined

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गए. रात के साढ़े नौ बजे पीएम का विशेष विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा. विमान से उतरने के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. रांची में जगह-जगह उनके काफिले पर पुष्प की वर्षा की गई. देर रात राजभवन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर लिखा- रांची में इतनी रात जिस प्रकार बड़ी संख्या में मेरे परिवारजनों ने आकर अपना आशीर्वाद दिया, वो अभिभूत करने वाला है.

undefined

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. दो दिवसीय (14 और 15 नवंबर) दौरे पर मंगलवार को रांची पहुंचे पीएम मोदी बुधवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाएंगे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे.

undefined

प्रधानमंत्री मंगलवार की रात राजभवन में विश्राम करेंगे. बुधवार (15 नवंबर) की सुबह वे रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगे. वहां 15 मिनट तक रहेंगे और उसके बाद खूंटी के लिए रवाना हो जाएंगे.

Also Read: झारखंड ने कहा- जोहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर पर आपका स्वागत है, देखें PHOTOs
undefined

खूंटी के उलिहातू में बिरसा मुंडा के स्मृति स्थल पर जाएंगे और धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरती आबा के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. इसके बाद खूंटी लौटेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

undefined

खूंटी की धरती से पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे. जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री झारखंड को 24 हजार करोड़ रुपए की सौगात देंगे. एयरपोर्ट से निकलने के बाद पीएम मोदी का काफिला हिनू चौक पर करीब एक मिनट के लिए रुका. पीएम मोदी ने कार से ही लोगों का अभिवादन किया.

Also Read: Video: पीएम मोदी के स्वागत में रांची में फिर मनी दिवाली, संजय सेठ के नेतृत्व में खूब हुई आतिशबाजी
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला जब बिरसा चौक पहुंचा, तो उन्होंने कार से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन किया. प्रधानमंत्री ने पीले रंग का कुर्ता और नीले रंग की बंडी पहन रखी थी. पीएम मोदी जिन रास्तों से गुजरे वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 10 जगह उनके स्वागत की तैयारी की थी.

undefined

झारखंड को मंगलवार सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का इंतजार था. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और कार्यकर्ता उनकी यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कल से ही जुटे हुए थे. महज 24 घंटे के अंदर पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी की गई.

undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची पहुंचने से पहले ही उनके स्वागत के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था. ठंड के बावजूद लोग रात में पीएम के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे. पीएम मोदी जब रांची पहुंचे, तो सड़क किनारे उनका इंतजार कर रहे लोगों को निराश नहीं किया.

undefined

प्रधानमंत्री ने जगह-जगह अपने काफिले को रोककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. कहीं हाथ हिलाकर झारखंड के लोगों को जोहार कहा, तो कहीं हाथ जोड़कर और शीश झुकाकर जनता को नमन किया.

undefined

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन तक उनके स्वागत के लिए 10 प्वाइंट तय किए गए थे. इन प्वाइंट्स पर बाकायदा स्टेज बनाया गया था. आदिवासी कलाकारों ने पीएम के स्वागत में प्रस्तुति दी. हालांकि, पीएम का काफिला कहीं भी एक-डेढ़ मिनट से ज्यादा नहीं रुका. पीएम के आने से पहले ही एयरपोर्ट की ओर जाने वाले सभी मार्गों में ट्रैफिक को रोक दिया गया था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola