VIDEO: रांची में भूंजा बेचने वाले ने कहा- पीएम मोदी नहीं भगवान राम आ रहे हैं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन से पहले रांची के एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी नहीं, भगवान राम आ रहे हैं. यह व्यक्ति राजभवन के पास भूंजा बेचता है. प्रभात खबर ने जब उससे बात की, तो उसने पीएम मोदी को भगवान राम का दर्जा दिया. उसने और क्या बातें कहीं, आप भी इस वीडियो में देखें.
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आए हैं. मंगलवार (14 नवंबर) की रात को वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंचे. एयरपोर्ट से राजभवन तक उनका भव्य स्वागत किया गया. इस बीच प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के लिए महिमा ने राजभवन के पास भूंजा का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति से बात की, तो उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं, हमारे भगवान राम आ रहे हैं. उसने कहा कि उसे नरेंद्र मोदी बहुत पसंद हैं. उसने कहा कि वह कमल छाप पर ही वोट देता है. उसने कहा कि जिस तरह भगवान राम हैं, हम उसी तरह मोदी जी को मानते हैं. अगर मोदी जी को देख नहीं पाएंगे, तो मोबाइल में उनकी तस्वीर देखेंगे. उसने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में विकास के बहुत से काम हुए हैं. उन्होंने महिलाओं के लिए काफी काम किया है. पीएम मोदी के आने के बाद हमलोगों को अपना हक मिल रहा है. इसके पहले लोग हमसे हमारा हक छीन लेते थे. ऊंची जाति के लोगों की वजह से हमें काफी परेशानी होती थी. अब वो दिक्कत नहीं रही. हम लड़कर अपना हक ले लेते हैं. उसने और क्या-क्या कहा, इस वीडियो रिपोर्ट में देखिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए