ePaper

भंडारा में उमड़े लोग

Updated at : 03 Oct 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
भंडारा में उमड़े लोग

सिल्ली बाजार राॅयल काॅलोनी के समीप नवमी के दिन जयमाता दी यात्रा मंच, झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान व महावीर चौक दुर्गा पंडाल के समीप रिमझिम ग्रुप के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली.

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सिल्ली बाजार राॅयल काॅलोनी के समीप नवमी के दिन जयमाता दी यात्रा मंच, झारखंड जन कल्याण सेवा संस्थान व महावीर चौक दुर्गा पंडाल के समीप रिमझिम ग्रुप के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारे में स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए व प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने फीता काट कर व प्रसाद वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया. भंडारे में पूड़ी, छोला और हलवा प्रसाद बांटा गया. भंडारे में भक्तों की भीड़ जुटी रही. भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और जयकारे लगाये. सफल आयोजन में मनोज सिंह, रमेश बड़ाइक, भरत देव साय, चिंटु साव, मनोज साव, संतोष साव, कामदेव सिंह, सुरेश मुंडा, संतोष कोइरी, निर्मल मंडल, पंकज साहू, निर्मल मंडल, कौशल सरकार, बोंगा कोइरी, बिल्टु दत्ता, छुटू महतो, रामू महतो, भोलू सिंह समेत स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola