प्रखंड सभागार में शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में सरस्वती पूजा के आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी:

खलारी प्रखंड सभागार में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा ने की. बैठक में सरस्वती पूजा के आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. इसमें प्रतिमा विसर्जन में सावधानी बरतने को लेकर विशेष चर्चा हुई. थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व के वर्षों में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इसलिए इस बार जिला प्रशासन चौकस है. कहा कि अंधेरा होने से पूर्व (शाम छह बजे से पहले) हर हाल में प्रतिमाओं का विसर्जन कर लेना है. कहा कि जिन-जिन जलाशयों में प्रतिमाओं का विसर्जन होना है, वहां पुलिस की तैनाती रहेगी. कहा गया कि जिन प्रतिमाओं के विसर्जन में अंधेरा हो जायेगा उन्हें, दूसरे दिन दोपहर एक बजे तक विसर्जन कर लेना है. अभिभावक व सामाजिक लोग पूजा आयोजन पर नजर बनाये रखें. बैठक में बीडीओ संतोष कुमार, सीओ प्रणव अंबष्ट, कपिलदेव यादव, देवकुमार दास, सहदेव महतो, विधायक प्रतिनिधि मंतोष कुमार मोनू, मुखिया तेजी किस्पोट्टा, दीपमाला कुमारी, सुनीता देवी, पंसस किरण तिर्की, शत्रुंजय सिंह, राजेश सिंह मिंटू, विकास कुमार दुबे, इस्माइल अंसारी, तनवीर आलम, गोपाल सिंह, विश्वनाथ गंझू, जैनुल अंसारी, दिलीप पासवान, रमेश चौहान, राजा केशरी, विक्की सिंह आदि उपस्थित थे.

31 खलारी 01:- खलारी में शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व अन्य.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola