Sadar Hospital News : सदर अस्पताल में मरीज की मौत, हंगामा-तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया. परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया. स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी.

विज्ञापन

रांची. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया. परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया. स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी. पुलिस की पहल पर परिजन शांत हुए और शव को घर ले गये.

हालात बेकाबू हुए, तो पहुंची

पुलिस

हिंदपीढ़ी निवासी 45 वर्षीय अमीना खातून को पिछले सप्ताह घबराहट और बेचैनी की शिकायत पर अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों के अनुसार, मरीज के पेट में पानी भर गया था. सोमवार को कार्डियक विशेषज्ञ डॉ राजेश झा की निगरानी में उनका इको टेस्ट भी किया गया था, लेकिन मंगलवार को अमीना खातून की मौत हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे. गुस्साए परिजनों ने चिकित्सा कर्मियों व सुरक्षाकर्मी से नोकझोंक और हाथापाई तक की. वहीं, अस्पताल परिसर में डस्टबिन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में तोड़फोड़ कर दी. हालात बेकाबू होते देख अस्पताल प्रबंधन ने लोअर बाजार थाना को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए. पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और शव अपने साथ ले गये. परिजनों का आरोप है कि मरीज की सही देखरेख नहीं हुई. उनका कहना था कि अगर डॉक्टरों ने गंभीरता दिखायी होती, तो अमीना की जान बचायी जा सकती थी. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल की सुविधाओं पर भरोसा कर ही मरीज को यहां लाया गया था, लेकिन अपेक्षा के विपरीत देखभाल नहीं हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola