अभिभावक बच्चे-बच्चियों का रखें ख्याल

Updated:
विज्ञापन

ईटा पंचायत सचिवालय व टिकरा टोली गांव में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा डोर-टू-डोर व विधिक जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

बेड़ो.

प्रखंड के ईटा पंचायत सचिवालय व टिकरा टोली गांव में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा डोर-टू-डोर व विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पीएलवी सतीश कुमार ने प्राधिकार से मिलनेवाली सुविधाएं, मानव तस्करी व नशा उन्मूलन पर प्रकाश डाला. पीएलवी दिनेश प्रमाणिक ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों का ध्यान रखें. मानव तस्करी से बचायें. सधनी कुमारी ने कहा कि अभिभावक स्वयं बच्चों को नशा से दूर रखें. हड़िया-दारू का सेवन न करें. पीएलवी सतीश कुमार व संजय कुमार ने प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन सहित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी. डालसा के पीएलवी अमित बड़ाइक ने बाल श्रम, बाल अधिकार व बाल विवाह से संबंधी कानून की जानकारी दी. ग्रामीणों के बीच पम्पलेट व लीफलेट्स का भी वितरण किया गया. मौके पर बुधराम बाड़ा, राजेश सहाय, राजेंद्र सिंह, कालिंद्र सिंह, रवि उरांव, बुधलाल लोहरा, सरोज देवी व ग्रामीण उपस्थित थे.

बेड़ो, विधिक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोग. B

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola