क्या होगा रांची में रह रहे पाकिस्तानी मूल के तीन बच्चों का, धनबाद की दो महिलाएं उहापोह की स्थिति में

Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Apr 2025 8:57 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Pahalgam Attack: पाकिस्तानी मूल के तीन बच्चों को दिल्ली भेज दिया गया है. उनके साथ क्या करना है उसे अब गृह मंत्रालय तय करेगा. वहीं, धनबाद में रहने वाली महिलाओं में उहापोह की स्थिति है.

विज्ञापन

रांची : रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला में अपनी मां के साथ नानी घर में रह रही पाकिस्तानी मूल के दो महिलाओं के तीन बच्चे रांची छोड़कर सोमवार को दिल्ली पहुंच गये हैं. बच्चों के साथ उनकी मां भी है. डोरंडा थाना की पुलिस के निर्देश पर तीनों बच्चों को साथ लेकर उनकी मां रविवार को राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए निकली. अब बच्चों को पाकिस्तान भेजे जाने का निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय को लेना है.

7 पाकिस्तानी लॉन्ग टर्म बीजा पर

झारखंड में कुल 10 पाकिस्तानी रह रहे थे. इसमें सात लोग लॉंग टर्म वीजा पर हैं. इसमें रांची में एक, हजारीबाग में एक, जमशेदपुर में दो और धनबाद के दो लोग शामिल हैं. सभी लोग शादी के बाद 10-12 वर्षों से रह रहे हैं. दूसरी ओर दो महिलाओं के तीन बच्चे विजिटर वीजा पर डोरंडा के मनीटोला में अपनी नानी के घर में रह रहे थे. इसमें सात व नौ साल की दो बच्चियां और एक दो साल का बच्चा शामिल है. इन बच्चों की मां भारतीय है, लेकिन बच्चे पाकिस्तानी मूल के. पूरे मामले में झारखंड पुलिस की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गयी थी.

दो महिलाएं अब भी धनबाद में

चिरकुंडा थानांतर्गत तालडांगा और भौरा 12 नंबर में रह रही पाकिस्तानी महिलाएं अभी भी धनबाद में रह रहीं हैं. भारत सरकार के निर्देश के आलोक में चिरकुंडा पुलिस ने उन महिलाओं को यहां से जाने को कहा था. पुलिस द्वारा भारत छोड़ने के अल्टीमेटम देने के बाद महिला के पति द्वारा पुलिस को रहने से संबंधित कागजात उपलब्ध कराया गया. महिला से मिले कागजात को चिरकुंडा पुलिस ने वरीय अधिकारियों को भेज दिया है. लेकिन, कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है.

दशकों से भौरा में रह रहीं महिला के परिजन चिंतित

दूसरी तरफ भौरा में रहने वाली महिला पिछले कई दशक से धनबाद में रह रही है. पूरा परिवार है, बेटा-बहू के अलावा घर में सभी लोग हैं. भौरा पुलिस उसे जाने का निर्देश दे चुकी है. लेकिन, सोमवार को भी वह भौरा ओपी में बैठी थी. जबकि जाने की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन चिंतित हैं. अब पुलिस भी आगे की निर्देश के इंतजार में है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola